फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A man absconding with a reward of Rs 25,000 arrested in the dairy operator murder case

Ghaziabad News: डेयरी संचालक हत्याकांड में फरार चल रहा 25 हजार का एक इनामी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
A man absconding with a reward of Rs 25,000 arrested in the dairy operator murder case
मोदीनगर। डेयरी संचालक रामकुमार जाटव हत्याकांड में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी राजेंद्र को पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ठिकाने बदल-बदलकर रह रहा था। हत्याकांड में दो नामजद सहित तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने फरार सभी आरोपियों पर 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीमें फरार आरोपियों की तलाश में लगी हुई थीं। मंगलवार रात एक हत्या आरोपी राजेंद्र के क्षेत्र में होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी राजेंद्र पुत्र इच्छा सिंह निवासी सीकरी खुर्द को दबोच लिया। पूछताछ में राजेंद्र ने बताया कि रामकुमार जाटव उर्फ बबलू से हमारी मुकदमेबाजी की रंजिश थी। जिसका बदला लेने के लिए उसने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर सीकरी फाटक पर गोली मारकर रामकुमार जाटव की हत्या की थी। रामकुमार का बेटा सौरभ गोली लगने के बाद मौके से भाग गया था। वारदात के बाद वह अगल-अलग स्थानों पर छिप कर रहा था। मंगलवार को गांव पहुंचने से पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

-यह था मामला-
कलछीना गांव निवासी रामकुमार जाटव मोदीनगर के कृष्णानगर में डेयरी चलाते थे। बीती 25 जुलाई की शाम रामकुमार अपने बेटे सौरभ के साथ बाइक से डेयरी से अपने गांव कलछीना जा रहे थे। तभी सीकरी खुर्द रेलवे क्रासिंग के पास हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर रामकुमार की हत्या कर दी थी। गोली लगने से रामकुमार का बेटा सौरभ घायल हो गया था। सौरभ ने सीकरी खुर्द निवासी वीरसिंह गुर्जर, राजेंद्र, राहुल, अमित, अंकित और आशु के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले व एससी-एसटी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने राहुल, अमित और आशू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जांच में रेकी करने वाले आकाश उर्फ महादेव का नाम भी सामने आया था। घटना के बाद वीरसिंह, राजेंद्र, अंकित और रेकी करने वाला आकाश उर्फ महादेव फरार चल रहे थे। पुलिस फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में असल रही। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से अनुसूचित समाज में आक्रोश था। गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर हंगामा भी किया था। पुलिस ने फरार हत्यारोपी वीरसिंह गुर्जर, राजेंद्र, अंकित और आकाश उर्फ महादेव पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस मामले में वीरसिंह गुर्जर, अंकित और आकाश अब भी फरार हैं। एसीपी का कहना है कि उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed