फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A loving couple holding each other's hands committed suicide by jumping in front of a train

Ghaziabad News: एक-दूजे का हाथ थाम प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
A loving couple holding each other's hands committed suicide by jumping in front of a train
मुरादनगर। मोदीनगर के सीकरी खुर्द गांव के निवासी सागर (21) और विशाखा (19) सोमवार की सुबह हिसाली रेलवे क्राॅसिंग के पास एक-दूसरे का हाथ थामकर ट्रेन से आगे कूद गए। ट्रेन से कटकर दोनों की मौत हो गई। दोनों एक साल से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के ही परिवार के लोग राजी नहीं थे।
विज्ञापन

सागर के परिवार के लोग उसकी शादी कहीं और करना चाहते थे। शादी की बात भी चल रही थी। गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि इसका पता चलते ही सागर और विशाखा चार दिन पहले लापता हो गए थे। सोमवार की सुबह 11 बजे सूचना मिली कि दोनों के शव रेलवे ट्रैक पर पड़े हैं।
विज्ञापन

घटना के दौरान ट्रैक के पास मौजूद रहे लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों सुबह से ही वहां टहल रहे थे। ट्रेन आने से दस मिनट पहले तक 100 मीटर दूर पार्क में बैठे थे। इसके बाद ट्रेन को आता देख उसके नजदीक गए। एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए ही ट्रेन के आगे कूद गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि युवक-युवती के ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस पहुंची। युवक की पहचान सागर पुत्र इंदर और युवती की पहचान विशाखा पुत्र जगजीवन निवासी सीकरी खुर्द के रूप में हुई। सागर की बाइक थोड़ी ही दूरी पर खड़ी मिली। सागर बी फार्मा तृतीय वर्ष और विशाखा 12वीं की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed