फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A high-tension line broke and fell into a field, leaving three farmers with a narrow escape.

Ghaziabad News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिरा, तीन किसान बाल-बाल बचे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
A high-tension line broke and fell into a field, leaving three farmers with a narrow escape.
मोदीनगर। नगर के हापुड़ मार्ग पर गांव गदाना स्थित जंगल में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया। घटनास्थल के आसपास तीन किसान काम कर रहे थे। गनीमत रही कि किसान वहां से कुछ दूरी पर थे वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

गांव गदाना निवासी पंकज उर्फ टीनू, ओमप्रकाश और कृष्ण शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे खेत पर काम कर रहे थे। तभी ट्यूबवेल का हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर ओमप्रकाश के खेत में गिर गया। खेत में पानी चल रहा था। तार टूटने के कारण वहां तेज चिंगारी उठने लगी। इससे आसपास के किसानों में दहशत पैदा हो गई। किसानों ने विद्युत कर्मियों को मामले की जानकारी दी। आपूर्ति बंद होने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली। किसान पंकज ने बताया कि सत्यवरण की ट्यूबवेल से उनकी ट्यूबवेल तक छह खंभे हैं। इन ट्यूबवेल की हाईटेंशन लाइन करीब 25 साल पुरानी है। एचटी लाइन के तार जर्जर हो चुके हैं। जर्जर तार आए दिन टूटते रहते हैं। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता धर्मेन्द्र कुमार का कहना है कि लाइन ठीक कराकर आपूर्ति सुचारू करा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed