फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A handicapped person attempted suicide by hitting his neck with a blade

Ghaziabad News: गर्दन पर ब्लेड मारकर दिव्यांग ने किया आत्महत्या का प्रयास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
A handicapped person attempted suicide by hitting his neck with a blade
मसूरी। ग्राम इंद्रगढ़ी में एक दिव्यांग युवक ने अपनी गर्दन पर ब्लेड मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। पड़ोसियों ने घटना की सूचना डायल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


इंद्रगढ़ी निवासी अशोक (35) पुत्र रोहताश मूल निवासी ग्राम रुकनपुर, थाना हल्दोर जिला बिजनौर दिव्यांग है। वह अपने माता-पिता के साथ रहता है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पिता मजदूरी करके घर चलाते हैं। अशोक ने अज्ञात कारणों से अपने घर में ही ब्लेड से अपनी गर्दन पर हमलाकर खुद को घायल कर लिया। बाहर बैठी मां ने शोर मचाया तो स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि आसपास के लोगों ने बताया कि अशोक कई दिन से मानसिक रूप से परेशान है। उसकी परेशानी की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed