फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A guard shot a bank manager in Ghaziabad's Loni Border police station area

Ghaziabad Crime: छुट्टी देने में आनाकानी करने पर गार्ड ने साथी के साथ मिलकर बैंक मैनेजर को मारी गोली, हुई मौत

Mon, 16 Mar 2026 06:32 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 16 Mar 2026 06:32 PM IST
सार

पंजाब और सिंध बैंक मैनेजर अभिषेक को सोमवार को बैंक के गार्ड ने साथी संग गोली मार दी। मैनेजर की मौत हो गई। शुरुआती जांच में कहासुनी की बात सामने आई है।

विज्ञापन
A guard shot a bank manager in Ghaziabad's Loni Border police station area
गार्ड ने साथी के साथ मिलकर बैंक मैनेजर को गोली मारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बलराम नगर कॉलोनी स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक की ब्रांच के मैनेजर को उसी बैंक के गार्ड ने साथी के साथ मिलकर सोमवार को गोली मार दी। गोली मारने के बाद दोनों आरोपी पैदल बैंक से बाहर जाते हुए नजर आए। मैनेजर को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर किया गया। मैनेजर की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने छुट्टी देने में आनाकानी करने पर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

विज्ञापन


एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर अभिषेक को गोली मारने की सूचना मिली थी। घटना के बाहर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सूचना के बाद डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। शुरुआती जांच में बैंक मैनेजर और सुरक्षाकर्मी के बीच बैंक में कहासुनी होने की बात सामने आ रही है। 
विज्ञापन


गार्ड और उसका साथी गिरफ्तार
मैनेजर को गोली मारने वाले आरोपी गार्ड रविंदर और उसके साथी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पूछताछ में रविंद्र ने बताया कि बैंक मैनेजर छुट्टी देने में आनाकानी कर रहा था। आज बैंक ना आने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। गार्ड का आरोप है कि मैनेजर तय वेतन के हिसाब से भी कम वेतन देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed