फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A group of dogs attacked a young man, snatched his laptop bag and scratched it.

Ghaziabad News: कुत्तों के झुंड ने युवक पर किया हमला, लैपटॉप का बैग छीनकर नोचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
A group of dogs attacked a young man, snatched his laptop bag and scratched it.
युवक पर हमला करते कुत्ते।
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की केडीपी ग्रैंड सवाना सोसायटी में बृहस्पतिवार रात एक युवक पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। युवक के हाथ से लैपटॉप का बैग छीनकर उसे नोच डाला। थोड़ी ही दूर पर पड़े एक डंडे को हाथ लेकर युवक ने किसी तरह कुत्तों को डरा कर अपने आप को बचाया।
विज्ञापन

सोसायटी के ए टावर में आठवें फ्लोर पर गौरव मालिक रहते हैं। वह एक निजी कंपनी में जॉब करते हैं। बृहस्पतिवार रात वह सोसायटी के बेसमेंट में अपनी गाड़ी खड़ी करके फ्लैट की तरफ जा रहे थे कि तभी अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। वह घबराकर भागे। इसी दौरान कुत्तों ने उनके हाथ से लैपटॉप का बैग छीनकर उसे नोच डाला। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई है।
विज्ञापन


सोसायटी के एओए अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि सोसायटी के अंदर कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है। पिछले एक हफ्ते में दो-तीन लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। कुत्तों के डर से बच्चे पार्क में जाने से बचने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed