{"_id":"6989d5a8505de1f9de087a1a","slug":"a-goods-train-coming-from-new-delhi-to-ghaziabad-derailed-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"टला बड़ा हादसा: नई दिल्ली से गाजियाबाद की तरफ आ रही मालगाड़ी हुई बेपटरी, ट्रेन के दो पहिए ट्रैक से उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टला बड़ा हादसा: नई दिल्ली से गाजियाबाद की तरफ आ रही मालगाड़ी हुई बेपटरी, ट्रेन के दो पहिए ट्रैक से उतरे
Mon, 09 Feb 2026 06:10 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 09 Feb 2026 06:10 PM IST
सार
विशाखापत्तनम से लोहा लेकर मालगाड़ी नई दिल्ली पहुंची थी। यहां इसको गाजियाबाद आना था। सवेरे नौ बजे जब मालगाड़ी साहिबाबाद स्टेशन से कुछ पहले पहुंची तो मालगाड़ी तेज आवाज के साथ बंद हो गई। तकनीकी टीम ने मौके पर जाकर देखा तो कपलिंग टूटी हुई थी, उसको दो चक्के पटरी से उतरे हुए थे।
विज्ञापन
बेपटरी हुई मालगाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली से गाजियाबाद की तरफ लोहा लेकर आ रही मालगाड़ी सोमवार को सवेरे करीब 9 बजे साहिबाबाद रेलवे स्टेशन से कुछ पहले बेपटरी हो गई। कपलिंग टूटने की वजह से ट्रेन के दो चक्के ट्रैक से उतरे। दुर्घटना के बाद सवेरे नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे मालगाड़ी मेन लाइन पर खड़ी रही। पीछे से आने वाली ट्रेनों को डायवर्ट कर निकाला गया।
विज्ञापन
विशाखापत्तनम से लोहा लेकर मालगाड़ी नई दिल्ली पहुंची थी। यहां इसको गाजियाबाद आना था। सवेरे नौ बजे जब मालगाड़ी साहिबाबाद स्टेशन से कुछ पहले पहुंची तो मालगाड़ी तेज आवाज के साथ बंद हो गई। तकनीकी टीम ने मौके पर जाकर देखा तो कपलिंग टूटी हुई थी, उसको दो चक्के पटरी से उतरे हुए थे। ट्रैक को भी काफी नुकसान पहुंचा। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर आरपीएफ, जीआरपी के अलावा रेलवे का स्थानीय अमला भी पहुंच गया। ट्रेन में माल लदा होने की वजह से तकनीकी टीम को मालगा़डी को पटरी पर लाने में सात घंटे से भी अधिक का समय लगा। रेलवे कर्मियों ने ट्रैक को भी दुरूस्त किया। पांच बजे के बाद माल वाहक को आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
उधर, मुख्यालय से इस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच टीम ने लोको पायलट, सहायक और अन्य स्टाफ के बयान दर्ज किए। इस बारे में सीओ जीआरपी सुदेश गुप्ता ने बताया कि दुर्घटना से कोई ट्रेन प्रभावित नहीं रही।
विज्ञापन