फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A girl who went to a medical store to get medicine was raped

Ghaziabad News: मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई युवती के साथ किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
A girl who went to a medical store to get medicine was raped
मुरादनगर। मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई युवती को नशे का इंजेक्शन लगाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एक कॉलोनी निवासी युवती 28 अप्रैल को जलालपुर रोड स्थित मेडिकल स्टोर दवाई लेने के लिए गई थी। दवाई न होने पर मेडिकल स्टोर संचालक ने युवती से कहा कि आप अपना मोबाइल नंबर दे जाओ, जब दवाई आएगी तो फोन कर दूंगा। 11 मई को स्टोर संचालक ने युवती को फोन करने दवाई आने की सूचना दी। सूचना के बाद युवती मेडिकल स्टोर पर पहुंची। आरोप है कि स्टोर संचालक ने युवती से कहा कि आप काफी कमजोर लग रही हैं, एक इंजेक्शन लगा देता हूं। इसके बाद उसने युवती को इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगाने के बाद युवती बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। एसीपी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर रिंकू पुत्र आनंद निवासी बसंतपुर सैंथली को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed