फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A girl was raped on the pretext of giving her a job, a video was also made

Ghaziabad News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
A girl was raped on the pretext of giving her a job, a video was also made
मोदीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी। स्रोत: पुलिस - फोटो : सिपाही के परिजनों ने सांत्वना देते पुलिसकर्मी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी निवासी बी.कॉम पास युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो भी बनाया। आरोपी वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर युवती से छह माह तक दुष्कर्म करता रहा। घटना से मानसिक तनाव में आई युवती ने परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर लिया।
युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसे नौकरी की जरूरत थी। अगस्त 2024 में युवती की मुलाकात सारा रोड निवासी मोनू से हुई। मोनू ने युवती को गाजियाबाद स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा दिया और विश्वास जमाने के लिए उसके दस्तावेज ले लिए। दो दिन बाद मोनू ने युवती को साक्षात्कार की तैयारी कराने के लिए नगर के एक रेस्टोरेंट में बुलाया। आरोपी वहां से युवती को साक्षात्कार का कराने के बहाने निवाड़ी रोड़ स्थित एक ओयो होटल के कमरे में ले गया। आरोप है कि मोनू ने युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर पूर्वाभ्यास कराने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना ली।
विज्ञापन

युवती ने होश में आने पर विरोध किया तो आरोपी ने उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से छह माह तक दुष्कर्म किया। आरोपी मोनू ने बृहस्पतिवार को युवती को डरा-धमकाकर अपने पास बुलाया। युवती ने इन्कार किया तो आरोपी ने उसे फिर धमकाया। इससे युवती तनाव में आकर परिजनों को आपबीती बताई। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed