फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A girl standing on the roadside was crushed by a corporation vehicle.

Ghaziabad News: सड़क किनारे खड़ी बच्ची को निगम की गाड़ी ने कुचला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
A girl standing on the roadside was crushed by a corporation vehicle.
गाजियाबाद। नगर निगम की कूड़ा गाड़ी ने रविवार को इस्लामनगर में दो साल की बच्ची को कुचल दिया। बच्ची सड़क के किनारे अपनी बहन के साथ खड़ी थी। गंभीर हालत में परिजनों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। घटना के बाद नगर निगम ने चालक को नौकरी से निकाल दिया है। घटना से नाराज लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

बागपत के ईदगाह कॉलोनी निवासी सादाब कैला भट्ठा के इस्लामनगर में पिछले छह माह से रह रहे हैं। वह फल-सब्जी बेचकर अपने परिवार का लालन पालन करते हैं। सादाब ने बताया कि उनकी दो साल की बेटी एलिना अपनी बहन हलीमा के साथ रविवार दोपहर को सड़क किनारे खड़ी थी, तभी चालक नगर निगम के वाहन को लेकर आया और एलिना पर चढ़ा दिया। उसके पैर और सिर में चोटें आई हैं। सादाब ने बताया कि नगर निगम के वाहन चालक गाड़ी चलाते समय मोबाइल चलाते रहते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

पहले भी कई बार नगर निगम के वाहन हादसा कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उनका यह भी कहना था कि पूर्व में भी अधिकारियों से कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। मामले में कार्रवाई लिए के लिए डीसीपी को भी शिकायत दी गई है। डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर स्वास्थ्य विभाग द्वारा घायल बच्ची का उपचार संतोष अस्पताल में कराया जा रहा है। साथ ही, नगर निगम बोर्ड के अंतर्गत तैनात चालक सोनू को तत्काल प्रभाव से सेवा मुक्त कर दिया गया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
- विक्रमादित्य सिंह मलिक, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed