फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A fraudster posing as a police officer at a Lucknow police station duped a man of Rs 48,000.

Ghaziabad News: लखनऊ थाने में तैनात पुलिस कर्मी बनकर ठग ने 48 हजार रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
A fraudster posing as a police officer at a Lucknow police station duped a man of Rs 48,000.
लोनी। लखनऊ में आपके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है, अगर मुकदमा खत्म करना है तो 48 हजार रुपये ऑनलाइन कर दो। इस कॉल के आने के बाद लोनी के आशियाना सिटी कॉलोनी में रहने वाला मोहसिन डर गया। मोहसिन ने डर के कारण पैसे ऑनलाइन कर दिए। दोबारा पैसे मांगने पर मोहसिन को ठगी का पता चला। उसने लोनी थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मोहसिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। पहले तो उन्होंने उठाया नहीं। बात में उन्होंने कॉल को उठाया। कॉल उठाते ही कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपने आप को लखनऊ के थाने में तैनात पुलिसकर्मी बताया। फर्जी पुलिस कर्मी ने मोहसिन से कहा कि उसके खिलाफ गंभीर धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई है। अचानक आई कॉल से वह भयभीत हो गए। वह समझ नहीं पाए। व्यक्ति ने मुकदमा खत्म कराने की बात करते हुए 48 हजार रुपये मांगे। उन्होंने व्यक्ति द्वारा भेजे गये बारकोड पर रुपये ट्रांसफर कर दिये। रुपये मिलने के बाद व्यक्ति ने दोबारा कॉल कर और धनराशि की मांग की। जिस पर उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने व्यक्ति से कॉल कर मुकदमे की कॉपी देने की बात कहीं तो उसने कॉल काट दी। उन्होंने मामले की शिकायत साइबर पोर्टल पर की। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित की शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed