{"_id":"69ced1a35f22d24245071b11","slug":"a-foul-smell-emanated-from-the-room-and-when-the-door-was-broken-a-body-was-found-hanging-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-855006-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कमरे से आई दुर्गंध, दरवाजा तोड़ा तो लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कमरे से आई दुर्गंध, दरवाजा तोड़ा तो लटका मिला शव
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में किराये पर रहने वाले चेतन कुमार (24)का शव फंदे पर लटका मिला। बृहस्पतिवार सुबह कमरे से दुर्गंध आने पर मकान मालिक ने पुलिस को बुलाया। दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई पुलिस को फंदे पर शव लटका मिला।। शव तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि नंदग्राम के सी ब्लॉक निवासी सुरेंद्र पाल ने पुलिस को सूचना दी कि उनके घर में चेतन किराये पर रहता है। दो दिनों से दरवाजा बंद है। कमरे से काफी दुर्गंध आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कमरे में लगा लोहे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।
चेतन कुमार मूल रूप से बाराजारी, थाना विवेकानगर, जनपद अहमदाबाद, गुजरात का निवासी है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने कुछ सैंपल लिए और जांच पड़ताल की। मकान मालिक ने बताया कि चेतन अपने माता-पिता के साथ कमरे में किराये पर रहता था। चेतन के नशे का आदी होने के कारण घर में विवाद रहता था और दो माह पूर्व उसके माता-पिता अपने घर चले गए थे। एसीपी ने बताया कि शव के पास प्लास्टिक की कुर्सी और मोबाइल मिले हैं। प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद के चलते ही आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।