{"_id":"6a10b98a3358a805900e1178","slug":"a-flyover-will-be-built-at-hapur-toll-plaza-at-a-cost-of-rs-120-crore-ghaziabad-news-c-30-gbd1037-891846-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हापुड़ चुंगी पर 120 करोड़ रुपये से बनेगा फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हापुड़ चुंगी पर 120 करोड़ रुपये से बनेगा फ्लाईओवर
विज्ञापन
गाजियाबाद। हापुड़ चुंगी पर लगने वाले जाम से लोगों को जल्द ही राहत मिलेगी। यहां बनने वाले फ्लाईओवर की डीपीआर को मंजूरी मिल गई है। फ्लाईओवर के निर्माण में जीडीए 120 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके लिए जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जानी है। एएलटी रोड पर इस फ्लाईओवर के बनने के बाद यह चौराहा सिग्नल फ्री होगा और लोग बिना रुके यहां से निकल सकेंगे।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल ने बताया कि इस महीने इस फ्लाईओवर के लिए टेंडर कर दिया जाएगा। फ्लाईओवर के निर्माण से लोगों को राहत होगी। डीपीआर शासन को भेजने के बाद बजट व अन्य प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। हापुड़ चुंगी शहर के व्यस्त चौराहे में से एक है। यहां से दिल्ली, हापुड़ जाने वाले ट्रैफिक के साथ इससे मेरठ रोड और एनएच-नाै के बीच भी ट्रैफिक चलता है। अभी यहां दफ्तर आने और जाने के समय पर जाम की स्थिति होती है। वहीं डीएम और कमिश्नर के ऑफिस होने के कारण भी यहां ट्रैफिक ज्यादा रहता है। ऐसे में इस फ्लाईओवर के बनने से लोगों को आने जाने में राहत मिलेगी।