फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A family returning from Kainchi Dham fell into a ditch, killing their uncle and niece, injuring six others

Ghaziabad News: कैंची धाम से लौट रहे परिवार की कार खाई में गिरी, मामा-भांजी की मौत, छह घायल

Thu, 11 Dec 2025 12:48 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Thu, 11 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
A family returning from Kainchi Dham fell into a ditch, killing their uncle and niece, injuring six others
मृतक लक्शी का फाइल फोटो
बाबा नीब करौरी के दर्शन के लिए नैनीताल स्थित कैंची धाम गए गाजियाबाद के शिवपुरी में रहने वाले परिवार की कार खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार मामा-भांजी की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर किया गया है।
विज्ञापन


कार में महिलाओं और बच्चों सहित नौ लोग सवार थे। मूल रूप से मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित जांजोखर गांव निवासी चौधरी विजेंद्र डबास करीब 20 वर्षों से परिवार सहित विजयनगर के शिवपुरी में रहते हैं। उनका बड़ा बेटा सचिन फूड सप्लीमेंट का कारोबार करता था, जबकि छोटे बेटे नितिन के विजयनगर और नोएडा में तीन जिम हैं।
विज्ञापन


सचिन की बुआ की बेटी डा. स्वाति ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे सचिन व नितिन अपनी विवाहित बहन रुचि, उनकी बेटी निष्ठा, लक्शी व बेटे कुक्कू के अलावा नितिन की पत्नी कंचन, बेटी श्यामा व बेटे लव के साथ कैंची धाम के लिए निकले थे। सभी दर्शन करके मंगलवार रात को लौट रहे थे। कार सचिन चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 12 बजे जब वह मुक्तेश्वर से भवाली जाने वाले मार्ग पर स्थित मल्ला रामगढ़ में गागर के नजदीक पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इससे कार सवार सभी लोग घायल हो गए। नितिन ने किसी तरह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

भवाली कोतवाली पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से निकाला और रामगढ़ सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सचिन (35) और उनकी भांजी लक्शी (12) को मृत घोषित कर दिया। बुधवार देर शाम दोनों का शव विजयनगर लाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। हादसे में नितिन (32) के अलावा रुचि (39), कंचन (26), श्यामा (8), निष्ठा (14) व लव (11) घायल हुए हैं।

20 फीट नीचे पेड़ पर अटकी कार, लक्शी 50 फीट नीचे मिली
डा. स्वाति के अनुसार, हादसे में घायल नितिन ने बताया कि उन्हें हल्द्वानी में एक होटल में रुकना था। दिन-रात कार चलाने से सचिन थका हुआ था। ऐसे में आशंका है कि उसे झपकी आने से हादसा हुआ। दुर्घटनास्थल पर करीब 50 फीट गहरी खाई है। कार खाई में गिरने के बाद तीन बार पलटी और 20 फीट नीचे जाकर एक पेड़ पर अटक गई। कार का पिछला शीशा टूटने से लक्शी उसमें से निकलकर 50 फीट नीचे जा गिरी।



बहन को घुमाने ले गए थे दोनों भाई
रुचि की शादी रजापुर निवासी विकास से हुई है। कई वर्षों से रुचि अपने तीन बच्चों के साथ गाजियाबाद के विजयनगर में रहती हैं। तीनों बच्चें विजयनगर में ब्लूम पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। बहन के नीब करौरी जाने की इच्छा जताने पर दोनों भाई उन्हें और उनके बच्चों को घुमाने ले गए थे।

मृतक लक्शी का फाइल फोटो

मृतक लक्शी का फाइल फोटो

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed