{"_id":"6a5eee37de85cbad340d66ef","slug":"a-family-dispute-in-the-crossings-republic-police-station-area-claimed-the-lives-of-a-couple-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: पारिवारिक विवाद में दंपति की गई जान, शराब के आदी दोनों बेटे हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: पारिवारिक विवाद में दंपति की गई जान, शराब के आदी दोनों बेटे हिरासत में
Tue, 21 Jul 2026 09:27 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 21 Jul 2026 09:27 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के वीर नगर मोहल्ले में पारिवारिक विवाद में दंपति की जान चली गई। पुलिस ने इस मामले में दोनों बेटों को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। घटना रात 1:30 के करीब की बताई गई है।
विज्ञापन
डीसीपी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिली थी कि बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि पारिवारिक विवाद में दोनों पति-पत्नी घायल हो गए गए थे। उनकी पहचान गंगाशरण, विमलेश के रूप में हुई। पहले दोनों भाइयों में रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद हो रहा था।
विज्ञापन
इसके बाद वह माता-पिता से भिड़ गए। पति पत्नी को धक्का दे दिया। जिसमें वह सिर के बल गिर गए और उनको गंभीर चोट आई। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। दोनों बेटों को हिरासत में लेकर पूछताचल रही है। जानकारी मिली है कि दोनों बेटे शराब पीने के आदी हैं।
विज्ञापन