फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A fake Instagram ID was created for the girl student and obscene photos were put on her profile

Ghaziabad News: छात्रा की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना प्रोफाइल पर अश्लील फोटो लगाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
A fake Instagram ID was created for the girl student and obscene photos were put on her profile
मुरादनगर। इंस्टाग्राम पर छात्रा की फर्जी आईडी बनाकर प्रोफाइल पर छात्रा का अश्लील फोटो लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एक कॉलेज में युवती बीटेक की छात्रा है। आरोप है कि किसी ने छात्रा के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना ली है। आईडी के प्रोफाइल पर छात्रा की अश्लील फोटो लगा दी। इतना ही नहीं आरोपी फर्जी आईडी से छात्रा के सहपाठियों व रिश्तेदारों को रिक्वेस्ट भेज रहा है। छात्रा को इस बात का पता चला तो उसने आईडी डिलीट करने को कहा तो आरोपी ने छात्रा से हाफ नेक्ड फोटो भेजने की मांग की। मना करने पर आरोपी छात्रा को ब्लैक मेल कर लगा। वह छात्रा के अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। जबकि छात्रा फर्जी आईडी बनाने वाले को जानती तक नहीं है। एसीपी ने बताया कि पीड़ित छात्रा की तहरीर पर केस दर्ज आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed