फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A domestic help was duped of Rs 2.5 lakh in the name of providing a house.

Ghaziabad News: मकान दिलाने के नाम पर घरेलू सहायिका से ढाई लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
A domestic help was duped of Rs 2.5 lakh in the name of providing a house.
गाजियाबाद। भाटिया मोड़ के पास पंचवटी में मकान दिलाने के नाम पर घरेलू सहायिका से ढाई लाख रुपये की ठगी की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस आयुक्त के आदेश पर नेहरूनगर थर्ड निवासी पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

मोमराजनगर गली नंबर दो निवासी मालावती ने बताया कि वह घरेलू सहायिका का काम करती हैं। उनको मकान की जरूरत थी। उन्होंने पिछले साल नेहरूनगर थर्ड निवासी बिंदिया जैन व उनके पति सचिन से इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि वह उनको मकान दिला सकते हैं। दोनों ने उनको पंचवटी भाटिया मोड़ के पास एक मकान दिखाया। कहने लगे कि मकान उनके नाम है। मकान का सौदा साढ़े सात लाख में तय हुआ। इसके बाद उन्हाेंने बिंदिया जैन को चार लाख रुपये खाते और एक लाख रुपये नकद दे दिए। इसके बाद वह एक दिन जब पंचवटी कॉलोनी में गईं तो पता चला कि वह मकान बिंदिया व सचिन का नहीं है। उन्होंने झूठ बोलकर उनको फंसाकर पैसा ऐंठ लिया।
विज्ञापन

उन्होंने मकान का बैनामा करने के लिए कहा तो वह रोजाना टालते रहे। इसके बाद उनका शक गहरा गया। उन्होंने दोनों से दी हुई रकम लौटाने की बात कही तो कई बार तकादे के बाद ढाई लाख की रकम लौटा दी और शेष रकम अब देने से साफ इन्कार कर दिया। आरोपी उनको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि दंपती इसी तरह कई लोगों से ठगी कर चुके हैं। उन्होंने मेहनत मजदूरी करके रकम जोड़ी थी। इस बारे में एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि पुलिस आयुक्त के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed