{"_id":"67ddc0bc28ef8bad7a00a942","slug":"a-child-playing-on-the-road-was-crushed-by-a-car-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-2727-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सड़क पर खेल रहे बच्चे को कार ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सड़क पर खेल रहे बच्चे को कार ने कुचला
विज्ञापन
खोड़ा। तेज रफ्तार कार ने खोड़ा के वंदना विहार में सड़क पर खेल रहे छह साल के बच्चे अंश को कुचल दिया। इस घटना में अंश की मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
खोड़ा के वंदना विहार इलाके में रहने वाले राम बहादुर मूलरूप से मैनपुरी के रहने वाले हैं। परिवार में पत्नी प्रीति चार बच्चे वीकेश (11), रीतेश (8) और वंश व अंश (6) दोनों जुड़वा थे। उन्होंने बताया कि उनके घर के सामने ही श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। बृहस्पतिवार शाम उनका बेटा अंश पड़ोस में चल रही कथा में जाकर प्रसाद खाने की बात कहने लगा। अंश की मां प्रीति ने उसे रोका और साथ चलने की बात कही, लेकिन अंश मां से पांच रुपये लेकर चला गया। जाते समय अंश ने कहा कि उसका भाई कथा में बैठा है। वह उसके पास ही जाकर बैठ जाएगा। घर से निकलने के बाद अंश ने पहले पांच रुपये के बिस्किट खरीदकर खाए थे। बिस्किट खाकर वह बीच सड़क पर बैठकर खेलने लगा। तभी सामने से तेज रफ्तार में कार आई और सड़क के बीच में बैठे बच्चे पर कार चढ़ा दी। अंश को कुचलने के बाद भी कार चालक ने कार नहीं रोकी और वहां से तेजी से कार दौड़ाकर भाग गया।
घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। प्रीति भी घर से बाहर निकल आईं। आसपास के लोगों की मदद से अंश को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने अंश को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। परिजनों ने मामले में कार चालक के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से कार चालक की पहचान की गई थी। कार चालक की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर कार को कब्जे में ले लिया है। पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम नरसिंह चौहान निवासी अनिलविहार खोड़ा बताया है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि अंश और वंश जुड़वा थे। उसका कुछ दिन पहले ही निजी स्कूल में दाखिला कराया था। अंश मां का दुलारा था। घटना का पता चलते ही मां प्रीति की चीख निकल गई थी। परिवार के सभी लोग उसे बहुत प्यार करते थे। रोते हुए रामबहादुर ने बताया कि यदि अंश ने अपनी मां की बात मान ली होती तो यह हादसा न होता। यदि वह अपनी मां के साथ ही भागवत कथा में गया होता तो आज उनके साथ होता। अंश की मौत की खबर सुनकर मां प्रीति बेहोश हो गई थीं।
-कार के दोनों टायर अंश के ऊपर चढ़े-
सीसीटीवी में फुटेज में सफेद रंग की कार पीछे से आती दिख रही है। चालक ने देखा नहीं की आगे कोई बैठा है। उसने कार तेजी से अंश पर चढ़ा दी। कार के आगे का पहिया पहले अंश के ऊपर चढ़ा। इसके बाद पीछे का पहिया भी अंश के ऊपर चढ़ गया। कार के चले जाने पर आसपास के लोग भागते नजर आए। रामबहादुर ने बताया कि कार चालक ने जानबूझकर उनके बेटे को कुचला है। यदि गलती से बच्चे को टक्कर लगती तो चालक कार को रोक लेता, लेकिन चालक कार से अंश को कुचलकर मौके से भाग निकला।