{"_id":"6532d546814c52dd990ad015","slug":"a-challan-of-rs-2500-was-issued-for-the-car-of-minister-of-states-son-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-225047-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: राज्यमंत्री के बेटे की कार का काटा 2500 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: राज्यमंत्री के बेटे की कार का काटा 2500 का चालान
विज्ञापन
गाजियाबाद। यातायात पुलिस ने राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप के बेटे सिद्धार्थ कश्यप की स्कॉर्पियो का 2500 रुपये का चालान काट दिया। उनकी कार के सभी शीशों पर काली फिल्म लगी थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार्रवाई की। हापुड़ के गोविंदनगर में यातायात पुलिस ने 18 अक्तूबर की दोपहर में स्कॉर्पियो कार को रोका। जिसके शीशों पर काली फिल्म लगी थी। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने का चालान काट दिया और मौके पर ही फिल्म उतरवाई। चालान की कॉपी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है।
पहले भी कट चुके हैं चालान
इनकी कार के पहले भी तीन चालान कट चुके हैं। पहला चालान 26 फरवरी 2021 को नोएडा में नो पार्किंग का हुआ था। इसके बाद 24 अक्तूबर 2021 को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार में कार दौड़ाने का दो हजार का चालान कटा। तीसरा चालान 11 मई 2023 को नोएडा में हुआ।