{"_id":"67cb4e9020082bccc707fbe6","slug":"a-6-year-old-child-playing-outside-the-house-was-crushed-by-a-car-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-2265-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घर के बाहर खेल रहे 6 साल के बच्चे को कार ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घर के बाहर खेल रहे 6 साल के बच्चे को कार ने कुचला
विज्ञापन
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी में बृहस्पतिवार शाम घर के बाहर खेल रहे 6 साल के बच्चे को कार ने कुचल दिया। घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से भाग गया। परिजनों ने मामले में कार चालक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।
अशोक विहार अमर मेडिकल स्टोर वाली गली 30 फुटा रोड पर पप्पू परिवार के साथ रहते हैं। वह मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका 6 साल का बेटा आहद बृहस्पतिवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनके बच्चे को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। आहद को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी है।