फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट में विभाग ने काटे 50 कनेक्शन,चोरी से फिर जोड़े !

गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट में विभाग ने काटे 50 कनेक्शन, चोरी से फिर जोड़े

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट में विभाग ने काटे 50 कनेक्शन,चोरी से फिर जोड़े !
गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट में विभाग ने काटे 50 कनेक्शन,चोरी से फिर जोड़े ! - बिजली कनेक्शनों को दोबारा जोड़कर सप्लाई चालू करने का आरोप - पोस्टपेड मीटर कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं ने जताया विरोध माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। सिद्धार्थ विहार में आविप द्वारा विकसित गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट में बिजली विभाग द्वारा दो दिन पहले काटे गए 55 कनेक्शनों को फिर से जोड़कर फ्लैटों में चोरी से सप्लाई देने की शिकायत की गई है। अपार्टमेंट में पोस्ट पेड मीटर वाले अन्य उपभोक्ताओं ने मामले में विरोध कर प्रशासन, आविप और बिजली विभाग में शिकायत की है। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।  
विज्ञापन
अपार्टमेंट के निवासी अभिषेक कुमार का कहना है कि गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट में 1292 भवन हैं। इनमें बिजली सप्लाई के लिए विभाग की तरफ से 400 भवनों में पोस्टपेड मीटर कनेक्शन दिया हुआ है। जबकि अन्य फ्लैटों में अभी कनेक्शन नहीं है। आरोप है कि अपार्टमेंट के एक कॉमन मीटर से कुछ लोगों की मिलीभगत कर 50 से अधिक भवनों में अवैध रूप से बिजली सप्लाई दी जा रही थी। विद्युत विभाग ने दो दिन पहले मीटर कनेक्शन को काटकर उसे लॉक कर दिया था। आरोपों की मानें तो अब फिर मीटर कनेक्शन जोड़कर फ्लैटों में बिजली सप्लाई चालू कर दी गई है। इसका सीधा बोझ पोस्टपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं पर पड़ता है। जिसका वह सभी विरोध कर रहे हैं। अब कार्रवाई के लिए लोगों ने प्रशासन, आवास विकास और बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की है। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अमित कुमार का कहना है कि कनेक्शन काटने के बाद मीटरों को लॉक कर दिया गया था। यदि दोबारा कनेक्शन जोड़ लिए हैं तो जांच कर मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ----------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed