फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A 2.5 km long road constructed at a cost of Rs 11 crore broke down in just 12 months

Ghaziabad News: 12 महीने में ही टूट गई 11 करोड़ में बनी 2.5 किलोमीटर की सड़क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
A 2.5 km long road constructed at a cost of Rs 11 crore broke down in just 12 months
साहिबाबाद। सिद्धार्थ विहार को एनएच नौ से जोड़ने वाली 2.5 किलोमीटर की सड़क 12 महीने भी नहीं चल पाई है जबकि इसे बनाने पर 11 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। इस सड़क के निर्माण के लिए आसपास के लोगों ने दस साल तक आवाज उठाई थी। धरना-प्रदर्शन के बाद बनी इस सड़क की अब हालत यह है कि हर 20 मीटर पर गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में गिरकर वाहन पलटने का खतरा है।
विज्ञापन

सालभर पहले यह रास्ता बेहद जर्जर हालत में था। आए दिन वाहन पलट रहे थे। हादसों में लोग घायल हो रहे थे। इसके निर्माण के लिए सिद्धार्थ विहार के लोग कभी विधायक तो कभी सांसद के पास चक्कर काट रहे थे। हर जगह से आश्वासन मिलता रहा। एक दशक का लंबा समय इसी तरह गुजर जाने के बाद पिछले साल सड़क बनी तो लोगों को लगा कि अब लंबे समय के लिए परेशानी दूर हो गई लेकिन हुआ नहीं।
विज्ञापन

निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही सड़क की स्थिति बिगड़नी शुरू हो गई थी। शुरू में ऊपर की परत बाहर आई। इसे आवास विकास परिषद ने ठीक करा दिया। पिछले साल ही बारिश के मौसम में सड़क जगह जगह से उखड़ गई थी। इसकी भी मरम्मत करा दी गई। दो महीने पहले भी गड्ढे हो गए थे। इन्हें भरवा दिया गया । यह सिर्फ एक सड़क नहीं है जो जल्दी टूट गई। इससे पहले काजमपुर रोड भी टूट चुकी है जो चार महीने पहले ही बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed