फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   9,800 candidates will take the NEET exam today at 22 centers in the district.

Ghaziabad News: जिले में 22 केंद्रों पर 9800 अभ्यर्थी आज देंगे नीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
9,800 candidates will take the NEET exam today at 22 centers in the district.
गाजियाबाद। नीट पुनर्परीक्षा में 9800 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिले में 22 परीक्षा केंद्रों पर आज राष्ट्रीय पात्रता एजेंसी की ओर से नीट यूजी संपन्न होगी। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तैयारियों की समीक्षा के लिए शनिवार को सभी केंद्रों पर मॉकड्रिल का आयोजन किया जा चुका है।
विज्ञापन

एडीएम सिटी विकास कश्यप ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए दिए गए हैं। आठ थाना क्षेत्रों के 22 केंद्राें पर 325 पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों और सीसीटीवी की निगरानी में सभी केंद्रों पर परीक्षा होगी। एडीएम की निगरानी में हुई मॉकड्रिल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, बायोमैट्रिक सत्यापन, प्रवेश प्रक्रिया सहित अन्य व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले पहुंचने के लिए कहा गया है। प्रश्न पत्रों को भी पुलिस और सीएपीएफ की निगरानी में परीक्षा केंद्रों में पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों यह साथ लेकर और यह कपड़े पहनकर जाएं
एडीएम सिटी ने बताया कि नीट यूजी में शामिल होने वाले विद्यार्थी अपने साथ जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाएं। इनमें प्रवेश पत्र, वैध फोटो आईडी, दो पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना अनिवार्य है। अभ्यर्थी साधारण कपड़े पहनकर जाएं, जैसे कि आधी बाजू के कपड़े पहनकर जाएं। पैरों में सैंडल या चप्पल ही पहनकर जाएं। कोई भी संदिग्ध वस्तु अभ्यर्थी के पास मिलने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवरण समय

रिपोर्टिंग का समय-
सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

गेट बंद होने का समय-
दोपहर 1:30 बजे (इसके बाद किसी को एंट्री नहीं मिलेगी)


परीक्षा का समय


दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 तक (कुल 3 घंटे 15 मिनट)

दिव्यांग उम्मीदवारों को शाम 6.20 बजे तक का समय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed