फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   9.53 lakh patients increased in government hospitals in nine months

Ghaziabad News: नौ माह में सरकारी अस्पतालों में बढ़ गए 9.53 लाख मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
9.53 lakh patients increased in government hospitals in nine months
गाजियाबाद। नौ महीने में सरकारी अस्पतालों में 9.53 लाख मरीज बढ़ गए। सबसे अधिक नगरीय क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर 5.52 लाख मरीज बढ़े हैं। ओपीडी के साथ ही भर्ती मरीजों की संख्या भी 18388 बढ़ी है। हालांकि जिला महिला अस्पताल में मरीजों की संख्या स्थिर है। नौ महीने में सिर्फ 411 मरीज बढ़े हैं। नगरीय स्वास्थ्य केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि इस समय सभी नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की नियुक्ति हो चुकी है। इस कारण से ओपीडी में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है।
विज्ञापन


सबसे अधिक फिजिशियन की ओपीडी में मरीज :
एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार सिंह का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में सबसे अधिक फिजिशियन की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल में बुखार, सिर, बदन व हाथ-पैर में दर्द के मरीजों के अलावा मधुमेह और रक्तचाप के भी मरीज बढ़े हैं। सीएमएस का कहना है कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीज को एक रुपये के पर्चे में पूरा इलाज मिल रहा है, जबकि निजी अस्पतालों में जांच कराने पर पांच से सात हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं और डॉक्टर की फीस अलग से देनी होती है। इस कारण से मरीजों का रुझान सरकारी अस्पतालों की तरफ बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed