फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   हरियाली बढ़ाने के लिए त्याग दिया अन्न..

हरियाली बढ़ाने के लिए त्याग दिया अन्न..

Mon, 05 Feb 2018 05:32 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
हरियाली बढ़ाने के लिए त्याग दिया अन्न..
हरियाली बढ़ाने को त्याग दिया अन्न
विज्ञापन


साहिबाबाद। गाजियाबाद को प्रदूषण मुक्त करने व हरियाली बढ़ाने के लिए वसुंधरा निवासी डीपी पांडेय ने अनूठी पहल की है। 2022 तक क्षेत्र में पांच करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लेते हुए उन्होंने अन्य का त्याग कर दिया। वह पांच करोड़ पौधे लगने तक फल-फूल खाकर जीवनयापन करेंगे।
गाजियाबाद में धड़ल्ले से पेड़ों की कटाई की जा रही है। इलाके में हरियाली खत्म होने के साथ ही प्रदूषण का ग्राफ भी बढ़ा है। क्षेत्र को हरा-भरा रखने के लिए वसुंधरा निवासी डीपी पांडेय ने इलाके में पांच करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया है। इसमें एक करोड़ बेल, एक करोड़ नीम और तीन करोड़ पीपल के पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए डीपी पांडेय प्रकृति प्रेमियों को अपने साथ जोड़ रहे हैं। रविवार को प्रकृति सत्याग्रह मिशन की शुरुआत की। डीपी पांडेय का कहना है कि इस कार्य को पूरा करने लिए भगवान को साक्षी मानकर यह प्रण लिया है कि वह 2022 तक अन्न ग्रहण नहीं करेंगे और फल-फूल खाकर इस व्रत को पूरा करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में एक लाख पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


मिल रही सराहना, जुड़ रहे लोग
डीपी पांडेय की हरियाली बढ़ाने के मुहिम को खूब सराहना मिल रही है। गाजियाबाद, वसुंधरा व नोएडा से करीब 110 लोग उनके मुहिम से जुड़ चुके हैं। वसुंधरा सेक्टर-6 निवासी रेखा व पूनम सैनी ने बताया कि विकास के नाम पर इलाके की हरियाली नष्ट हो रही है। इस मुहिम से हरियाली बढ़ेगी तो प्रदूषण भी कम होगा। वसुंधरा सेक्टर-2 निवासी सुशील जायसवाल ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने में पूरा योगदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed