फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   90 thousand cheated on the pretext of closing credit card

Ghaziabad News: क्रेडिट कार्ड बंद करने का झांसा देकर 90 हजार ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
90 thousand cheated on the pretext of closing credit card
गाजियाबाद। स्वर्णजयंतीपुरम निवासी वैशाली चौहान को साइबर ठग ने कॉल करके खुद को बैंक का अधिकारी बताया और फिर उनके क्रेडिट कार्ड पर तीन हजार का मेंटेनेंस चार्ज का भुगतान नहीं करने पर कार्ड बंद करने की धमकी दी। इसके बाद कार्ड की जानकारी लेकर 90 हजार रुपये क्रेडिट कार्ड के जरिये निकाल लिए।
विज्ञापन


वैशाली का कहना है कि वह एक कंपनी में नौकरी करती हैं। कॉलर ने उनके क्रेडिट कार्ड पर जो मेंटेनेंस शुल्क बताया। उसे जमा करने का दबाव बनाया। उन्होंने मना किया तो कार्ड को बंद करने की कहने लगा। इसके बाद कार्ड बंद करने के लिए एक वेबसाइट खुलवाई और जानकारी ले ली, जहां से क्रेडिट कार्ड से 90 हजार की ट्रांजेक्शन हो गई। उन्होंने इस संबंध में बात की तो कॉलर ने जल्द ही रुपये वापस होने का आश्वासन दिया। काफी समय बीत जाने के बाद जब कोई रकम वापस नहीं मिली तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। मामले में उन्होंने मधुबन बापूधाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed