फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   8.95 lakh cheated by luring profit in share trading

Ghaziabad News: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 8.95 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
8.95 lakh cheated by luring profit in share trading
गाजियाबाद। मोहननगर क्षेत्र के एक कारोबारी को शेयर ट्रेडिंग में 10 से 30 प्रतिशत तक के मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने 8.95 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने कारोबारी को विश्वास दिलाने के लिए उनके वालेट में मुनाफा सहित 85 लाख का बैंक बैलेंस दिखाया था। कारोबारी ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मोहननगर की एसएएफ पार्श्वनाथ पैराडाइज निवासी सुभाष चमोली ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके मोबाइल पर आन्या स्मिथ नाम की युवती का कॉल आया। उसने शेयर ट्रेडिंग की बाबत जानकारी लेने के लिए उन्हें एक ग्रुप में जोड़ा। ग्रुप के सदस्य रोजाना 10 से 30 प्रतिशत मुनाफा बताकर एक-दूसरे को चैट से बधाई देते थे। कॉलर ने उन्हें शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा दिलाने का आश्वासन दिया। इस पर उन्होंने 50 हजार रुपये शेयर ट्रेडिंग में लगाए। उन्हें डी-मैट खाते में व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से मुनाफा दर्शाया गया। इसके बाद उन्होंने 8.95 लाख रुपये उनके बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब उन्होंने खाते से धनराशि अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करने का प्रयास किया तो सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि जिन खातों में रकम ट्रांसफर की गई है, उनकी जानकारी निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed