फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   8.89 lakh saplings to be planted in the district; responsibility for their protection also included.

Ghaziabad News: जनपद में लगेंगे 8.89 लाख पाैधे, होगी सुरक्षित रखने की भी जिम्मेदारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
8.89 lakh saplings to be planted in the district; responsibility for their protection also included.
गाजियाबाद। हरियाली के साथ शुद्ध हवा के लिए गाजियाबाद में वन महोत्सव के दौरान 8.89 लाख पाैधे लगाए जाएंगे। इसमें सुंदरता का भी ध्यान रखा जाएगा। लोक निर्माण विभाग और गाजियाबाद विकास प्राधिकारण को सड़कों के किनारे एक थीम पर पेड़-पाैधे लगाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

एक से सात जुलाई के बीच होने वाले वन महोत्सव को लेकर शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी कुमार साैरभ ने बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि पाैधों को लगाने के साथ-साथ सुरक्षित रखने पर ध्यान दिया जाए। साथ ही पाैधे लगाने से पहले वहां की जमीन की जांच करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


हर नगर पंचायत में एक वन के लिए मांगी जमीन की जानकारी

नगर निगम और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को उनके क्षेत्र में एक-एक मियावाकी वन स्थापित करने के लिए कहा गया है। साथ ही पंचायती राज अधिकारी से सभी पंचायतों में बनने वाले इन वनों के लिए जमीन की जानकारी मांगी गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जीरो कार्बन उत्सर्जन के तहत पंयाचतों में कार्य किया जा रहा है। इसके साथ हिंडन किनारे जमीन पर भी पाैधे लगाए जाएंगे। इस अभियान से स्कूली बच्चों को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed