फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   8.50 lakhs looted after firing on grocery merchant and accountant

Ghaziabad News: किराना व्यापारी और मुनीम पर फायरिंग पर 8.50 लाख लूटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
8.50 lakhs looted after firing on grocery merchant and accountant
किराना व्यापारी से लूट के बाद मौके पर मौजूद लोग।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुरादनगर। मोहल्ला ब्रह्मनान के बाहर बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे किराना व्यापारी सतीश चंद गर्ग और उनके मुनीम बबलू पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर बदमाश 8.50 लाख रुपये से भरा बैग लूट ले गए। जांघ में गोली लगने से बबलू घायल हो गए। दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने आठ राउंड फायरिंग की, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। डर के मारे लोग काफी देर तक घरों से नहीं निकल सके।
सतीश चंद गर्ग की दुकान मुख्य बाजार में है। थोड़ी दूरी पर ही घर है। दुकान बंद करके वह मुनीम के साथ घर जा रहे थे। बदमाश पहले से लूट की तैयारी करके आए थे। सतीश चंद ने बताया कि वह जैसे ही ब्रह्मान के मोड़ पर पहुंचे, पास के खोखे से चार बदमाश नजदीक आ गए। खोखे पर खड़े बदमाश सिगरेट पी रहे थे। बदमाशों ने उनके सामने आते ही तमंचे निकाल लिए और मुनीम से बैग देने के लिए कहा।
विज्ञापन



मुनीम ने बैग देने से मना कर दिया। इस पर बदमाशों ने गोली चला दी। चारों बदमाशों ने दो-दो राउंड फायर किए। एक गोली मुनीम की जांघ में लगी। वह घायल होकर गिर पड़े। इसके बाद बदमाश उनसे बैग लेकर कस्बा की ओर ही भाग गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने के बाद आसपास से लोग भी आए।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुनीम ने धक्का देकर व्यापारी को बचाया
सतीश चंद ने बताया कि एक बदमाश उनके ठीक सामने थे। उसने उन पर तमंचा तान रखा था। वह गोली चलाने ही वाला था की मुनीम ने उन्हें धक्का दे दिया। वह नीचे गिर पड़े। इसके बाद बदमाश की गोली चली। अगर मुनीम ने धक्का न दिया होता तो गोली उन्हें लग सकती थी और उनकी जान खतरे में पड़ सकती थी। मुनीम ने घायल होने के बाद भी बैग नहीं छोड़ा। बदमाश ने उनसे बैग छीना। उनकी हालत गंभीर है। काफी खून बह गया। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



बदमाश कैमरे में कैद तलाश में जुटी पुलिस
लूट करने के लिए आए बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के कई कैमरों की फुटेज खंगाली है। इसमें बदमाश लूट से पहले और लूट के बाद भागते नजर आए हैं। लोगों का कहना है कि बदमाशों की संख्या छह थी। दो बदमाश थोड़ी दूरी पर ही खड़े रहे। वे रेकी करने के लिए आए थे। उनके बाद ही लूट करने वाले चार बदमाश आए। वे लूट के बाद भागे तो पहले से खड़े दो बदमाश भी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed