फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पिस्टल के बल पर शिक्षक से बाइक-पर्स लूटा

पिस्टल के बल पर शिक्षक से बाइक-पर्स लूटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
पिस्टल के बल पर शिक्षक से बाइक-पर्स लूटा
पिस्टल के बल पर शिक्षक से बाइक-पर्स लूटा
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम में हिंडन नहर के पास रविवार रात ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रहे शिक्षक से दो बदमाशों ने पिस्टल के बल पर बाइक और पर्स लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि यातायात पुलिसकर्मियों से घटना की शिकायत की तो उन्होंने कोई मदद नहीं की। शिक्षक ने इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
खोड़ा के आदर्श नगर में मुकेश शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। वह खोड़ा के लार्ड शिवा पब्लिक स्कूल में शिक्षक हैं। वह खोड़ा में ट्यूशन सेंटर चलाते हैं। साथ ही घर जाकर भी बच्चों को ट्यूशन देते हैं। मुकेश ने बताया कि रविवार देर रात करीब आठ बजे वैशाली सेक्टर-तीन से वह ट्यूशन पढ़ाकर लौट रहे थे। हिंडन नहर रोड पर इंदिरापुरम इलाके में वह बाइक खड़ी कर लघुशंका कर रहे थे। तभी दो बदमाशों ने उन पर पिस्टल लगा दी। आरोप है कि उन्होंने बदमाश की पिस्टल नीचे कर विरोध जताया तो दूसरे ने उन्हें तमंचे की बट मार दी। इसके बाद दोनों ने मारपीट कर उनसे बाइक, पर्स और हेलमेट लूट लिया। बदमाशों ने मुकेश का मोबाइल नहीं लूटा। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी है। एसएचओ इंदिरापुरम संदीप सिंह का कहना है कि मुखबिर की मदद से बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप, यातायात पुलिस ने नहीं की मदद
मुकेश का आरोप है कि बदमाश उन्हें गोली मारने की धमकी देकर भाग गए। हिंडन नहर रोड पर आगे बढ़कर वह एनएच-नौ के पास पहुंचे। यहां पर यातायात पुलिस चेकिंग कर रही थी। उन्होंने वारदात की जानकारी यातायात पुलिसकर्मियों को दी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनकी मदद नहीं की। उन्होंने 100 नंबर पर सूचना दी और अभयखंड पुलिस चौकी पर जाकर शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को फूड डिलीवरी ब्वॉय से हुई थी लूट
बीती 25 अप्रैल की रात वैशाली सेक्टर-दो और पांच की पुलिया के पास झिलमिल कॉलोनी दिल्ली निवासी मोहन से दो बदमाशों ने चाकू की नोक पर स्कूटी और तीन हजार रुपये लूट लिए थे। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed