फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   नोएडा डीएनडी तक होगा एलिवेटेड रोड का विस्तार-Ghaziabad city

नोएडा डीएनडी तक होगा एलिवेटेड रोड का विस्तार-Ghaziabad city

Fri, 04 May 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
नोएडा डीएनडी तक होगा एलिवेटेड रोड का विस्तार-Ghaziabad city
नोएडा डीएनडी तक होगा एलिवेटेड रोड का विस्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन से यूपी गेट तक बनी देश की सबसे लंबी सिंगल पिलर एलिवेटेड रोड का नोएडा के डीएनडी तक विस्तार होगा। जीडीए ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए एनसीआर प्लानिंग सेल को प्रस्ताव भेजा है। एनसीआर प्लानिंग सेल सर्वे कर एलिवेटेड रोड की संभावनाओं को देखेगा। वहीं, प्राधिकरण भी इसी माह विस्तार की योजना को तैयार करने के लिए सलाहकार एजेंसी नियुक्त करेगा।
रोजाना गाजियाबाद से नोएडा और दिल्ली जाने वाले डेढ़ लाख से अधिक लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। राजनगर एक्सटेंशन से यूपी गेट तक 10.30 किमी लंबी एलिवेटेड रोड बनने से दिल्ली की दौड़ कम हो गई है। लेकिन नोएडा तक पहुंचने की समस्या और यूपी गेट पर भविष्य में जाम की आशंका को देखते हुए जीडीए एलिवेटेड रोड के नोएडा डीएनडी तक विस्तार की प्लानिंग कर रहा है। डीएनडी तक एलिवेटेड रोड का विस्तार होने से नोएडा और दिल्ली की दूरी मिनटों की रह जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए ही प्राधिकरण ने एनसीआर प्लानिंग सेल को फिजिबिलिटी स्टडी करने का प्रस्ताव भेजा है। अब एनसीआर प्लानिंग सेल की ओर से रूट का सर्वे कर एलिवेटेड रोड के विस्तार की संभावनाओं का आंकलन किया जाएगा। फिजिबिलिटी रिपोर्ट में रोड से कितने लोगों को लाभ होगा, कितना समय बचेगा आदि बिंदुओं का आंकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed