{"_id":"5ae702034f1c1bea118b4605","slug":"81525088771-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड में पश्चिमी यूपी का बजा डंका, गाजियाबाद चमका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड में पश्चिमी यूपी का बजा डंका, गाजियाबाद चमका
Updated Mon, 30 Apr 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट में पश्चिम यूपी का बजा डंका, गाजियाबाद चमका
गाजियाबाद। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे में इस बार पश्चिम उत्तर प्रदेश की मेधा का डंका बजा। कई साल से पूर्व यूपी का चला आ रहा दबदबा इस बार कम पड़ गया। हाईस्कूल में सूबे के टॉप-10 जिलों में पश्चिमी यूपी के आठ जिलों ने जगह बनाई है। वहीं, इंटरमीडिएट में टॉप-10 में जगह बनाने वाले जिलों में पश्चिमी यूपी के सात जिले शामिल रहे। हाईस्कूल में पासिंग प्रतिशत में गाजियाबाद प्रदेश में अव्वल रहा। पश्चिम यूपी के जिलों के शानदार प्रदर्शन के बीच गाजियाबाद चमका।
हाईस्कूल के रिजल्ट में पहले पांच स्थानों पर वेस्ट यूपी के जिलों का कब्जा रहा। हाईस्कूल के रिजल्ट में गाजियाबाद ने प्रदेश में पहला और इंटरमीडिएट में तीसरा स्थान पाकर जबरदस्त वापसी की है। 10वीं का रिजल्ट गाजियाबाद में 89.60 फीसदी परिणाम के साथ पहले, 88.20 फीसदी के साथ मुजफ्फरनगर दूसरे, 87.88 फीसदी के साथ शामली तीसरे, 87.78 प्रतिशत के साथ अमरोहा चौथे और 87.41 फीसदी रिजल्ट के साथ सहारनपुर सूबे में पांचवे स्थान पर रहा। इसके अलावा गौतमबुद्दनगर ने 86.20 फीसदी परिणाम के साथ सूबे में सातवां, 86.20 फीसदी पासिंग रिजल्ट के साथ मेरठ ने आठवां, 84.87 प्रतिशत के साथ मुरादाबाद ने नौवां स्थान हासिल किया है। हाईस्कूल में पूर्वी यूपी से कानपुर नगर 87.15 फीसदी परिणाम से छठवें और 83.94 फीसदी पासिंग रिजल्ट के साथ लखनऊ ने 10वां स्थान पाया। इंटरमीडिएट में लखनऊ 91.24 पासिंग रिजल्ट के साथ पहले स्थान पर रहा है। लेकिन दूसरा स्थान पश्चिमी यूपी के अमरोहा जिले ने 91.15 फीसदी रिजल्ट, 90.82 फीसदी के साथ गाजियाबाद ने तीसरा, 89.75 फीसदी परिणाम के साथ हापुड़ ने चौथा, 88.94 फीसदी के साथ सहारनपुर ने पांचवां, 87.40 प्रतिशत के साथ गौतमबुद्धनगर ने छठवां, 86.88 प्रतिशत के साथ बागपत ने आठवां और 86.80 पासिंग रिजल्ट के साथ शामली जिला ने सूबे में 10वां स्थान प्राप्त किया है। चित्रकूट सातवें व कानपुर नगर नौवें स्थान पर रहा।
सबसे कम गाजियाबाद में छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
हाईस्कूल में रिजल्ट में सूबे में पहला स्थान पाने के साथ दो और रिकॉर्ड गाजियाबाद के नाम रहे। सूबे में सबसे कम हाईस्कूल में 1851 और इंटरमीडिएट में 1203 विद्यार्थियों ने परीक्षा से किनारा किया है। साथ ही गाजियाबाद में हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में इस बार केवल एक नकलची पकड़ा गया।