फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   राशन डीलर के खिलाफ भड़के ग्रामीण

राशन डीलर के खिलाफ भड़के ग्रामीण

Tue, 17 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
राशन डीलर के खिलाफ भड़के ग्रामीण
राशन डीलर के खिलाफ भड़के ग्रामीण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा। इब्राहिमपुर, जुनेदपुर उर्फ मौजपुर गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील में राशन डीलर के खिलाफ हंगामा किया। ग्रामीणों ने राशन डीलर पर मनमानी और अभद्रता करने का आरोप लगा तहसीलदार को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।

सोमवार को गांव इब्राहिमपुर, जुनेदपुर उर्फ मौजपुर ग्रामीण काफी संख्या में (महिलाएं और पुरुष) ट्रैक्टर-ट्राली से तहसील पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में करीब 45 साल से काबिज राशन डीलर ने करीब 50 प्रतिशत राशन कार्ड अपने कब्जे में लिया हुआ है, जो पात्रों को राशन न देकर कार्ड में इंट्री दिखा देता है। इसके अलावा राशन लेने जाने पर डीलर उपभोक्ताओं के साथ अभद्रता करता है। ग्रामीणों ने पूर्ति निरीक्षक पर भी सांठगांठ करने का आरोप लगाया। ग्रामीण अनिल कुमार, मोनू, पवन आदि ने बताया कि डीएम, एसडीएम, सीडीओ सभी से मामले की शिकायत की जा चुकी है। समाधान दिवस में भी कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शन करने वालों में मुकेश देवी, विमलेश देवी, सोनी, लक्ष्मी देवी, सुधा, शैलेंद्र, अजय, राहुल, डब्बू, रंजीत, मनोज शमसाद, प्रेमवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed