{"_id":"6aea38914eca0ffd1f095760","slug":"813-police-personnel-to-manage-traffic-during-diwali-route-diversions-to-begin-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-1015373-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दिवाली पर 813 पुलिसकर्मी संभालेंगे यातायात, कल से रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दिवाली पर 813 पुलिसकर्मी संभालेंगे यातायात, कल से रूट डायवर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। धनतेरस, छोटी दिवाली, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज पर शहर को जाम से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष योजना तैयार की है। पांच से 12 नवंबर तक लालकुआं से बुलंदशहर रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। ऐसे वाहनों को हापुड़ के रास्ते बुलंदशहर जाना होगा। इसके अलावा शहर के 24 प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में स्थायी और अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।
एडीसीपी यातायात वरुण कुमार सिंह ने बताया कि बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए 11 यातायात निरीक्षकों के नेतृत्व में 813 पुलिसकर्मियों की दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाएगी। इनमें 128 उपनिरीक्षक, 306 मुख्य आरक्षी, 356 आरक्षी और 23 महिला मुख्य आरक्षी व आरक्षी शामिल हैं।
पिछले साल जहां लगा जाम, वहां रहेगी विशेष नजर
एडीसीपी यातायात ने बताया कि पिछले साल दीपावली पर मिली जाम की शिकायतों के आधार पर संवेदनशील स्थान चिह्नित किए गए हैं। इन सभी जगहों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। इसके तहत विजयनगर टी-पॉइंट, लालकुआं, घंटाघर और सेक्टर-62 समेत 24 स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी।
विज्ञापन
सेक्टर-62, छिजारसी, लालकुआं और एनएच-9 पर खड़ी कराई जाएंगी बसें
कौशांबी रोडवेज डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक से भी समन्वय किया गया है। सेक्टर-62, छिजारसी, लालकुआं और एनएच-9 पर रोडवेज बसों को पहले से खड़ा कराया जाएगा। इससे सड़कों पर बसों के कारण भीड़ नहीं लगेगी और यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी।
यहां मिलेगी पार्किंग की सुविधा
यातायात पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था की है। घंटाघर मल्टीलेवल पार्किंग, शिप्रा मॉल के सामने, जयपुरिया मॉल, हैबिटेट सेंटर और डीएम परिसर में स्थायी पार्किंग की सुविधा रहेगी। आंबेडकर रोड स्थित नेहरू युवा केंद्र, घंटाघर रामलीला मैदान, कनावनी यू-टर्न के पास, लोनी इंटर कॉलेज, लोनी विकास खंड कार्यालय और फार्च्यून चौराहे के पास अस्थायी पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इन स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती भी रहेगी।