फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   8.10 lakhs embezzled by 81 self-help groups

Ghaziabad News: 81 स्वयं सहायता समूह को मिलने वाले 8.10 लाख का किया गबन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
8.10 lakhs embezzled by 81 self-help groups
81 स्वयं सहायता समूह को मिलने वाले 8.10 लाख का किया गबन
विज्ञापन

गाजियाबाद। डूडा से महिला उत्थान के लिए बनाए जाने वाले स्वयं सहायता समूहों को योजना के तहत को मिलने वाली राशि का गबन करने का मामला सामने आया है। मामले में नीरज शर्मा नाम के व्यक्ति पर आरोप है। आरोप है कि नीरज ने फर्जीवाड़ा कर 81 समूहों की 8.10 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। तीन महीने पहले हुई बैठक में इसका खुलासा हुआ तो विभाग की आरओ बीना गुप्ता ने मामले में पुलिस आयुक्त से शिकायत कर विजयनगर थाने में केस दर्ज कराया है।

बीना गुप्ता ने बताया डूडा की ओर से महिलाओं को रोजगार देने के लिए स्वयं सहायता समूह के तहत 10 हजार रुपये दिए जाते हैं, जिससे महिलाएं रोजगार शुरू करती हैं। इसी योजना में नीरज शर्मा ने 10-10 महिलाओं को जोड़कर 81 समूह बनाए। जिनकी राशि महिलाओं के खाते में आनी थी। आरोप है कि लेकिन नीरज ने उनकी रकम एक निजी खाते में ट्रांसफर करा ली। उन्होंने बताया कि यह फर्जीवाड़ा नवंबर में हुआ था। इसकी जानकारी योजना के संबंध में विजयनगर में हुई बैठक में तीन महीने पहले हुई। जब महिलाओं ने योजना से मिलने वाली राशि के नहीं मिलने की बात बताई। आरोप है नीरज ने 8.10 लाख का फर्जीवाड़ा किया है। मामले में विभाग भी अपने स्तर पर जांच कर रहा है। एसीपी नगर सुजीत राय का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। विभाग से जानकारी मांगी गई है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed