फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   80 thousand rupees cheated from a girl in the name of investment in bitcoin

Ghaziabad News: बिटकॉइन में निवेश के नाम पर युवती से ठगे 80 हजार रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
80 thousand rupees cheated from a girl in the name of investment in bitcoin
- बाइनैन्स नाम का एप डाउनलोड कराया, बिटकॉइन माइनिंग इंवेस्टमेट का लिंक भेजा
विज्ञापन


- ऑनलाइन शिकायत पर एफआईआर दर्ज न हुई तो दी तहरीर
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। कविनगर की रहने वाली एक युवती से ठगों ने बिटकॉइन में निवेश कराने का झांसा देकर 80 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने युवती को उनके एक दोस्त की आईडी के माध्यम से लिंक भेजा था। उन्होंने कविनगर थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कविनगर निवासी अनुषा शर्मा का कहना है कि अगस्त 2022 में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मित्र की आईडी से संदेश मिला। उसने बताया कि बिटकॉइन से उसने रुपये कमाए हैं और आप भी इसमें निवेश कर रुपये कमा सकते हैं। उसने ज्यादा जानकारी लेने के लिए दूसरी आईडी दी। इसके बाद उन्होंने उस आईडी के माध्यम से संपर्क किया तो ठगों ने उन्हें झांसे में ले लिया। उन्होंने बाइनैंस नाम का एप डाउनलोड कराया। इस पर उन्होंने बिटकॉइन माइनिंग इनवेस्टमेंट का लिंक भेजा। उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से 80 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बार ठगों ने और रुपये भेजने को कहा तो उन्होंने इन्कार कर दिया और अपनी रकम लौटाने को कहा। ठगों ने उनसे संपर्क खत्म कर लिया। अनुषा का कहना है कि उन्होंने पुलिस से ऑनलाइन शिकायत की थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने अब तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संबंधित आईडी की जांच कराकर ठगों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

-----
ओटीपी लेकर की 50 हजार की ठगी
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र की लैंडक्रॉफ्ट सोसायटी निवासी नितिन कपूर से साइबर ठगों ने 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। उनका कहना है कि उनके मोबाइल पर कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उनसे मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी मांगी। वह समझ नहीं पाए और ओटीपी साझा कर दिए। इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से एक बार 20 हजार और दो बार में 15000-15000 रुपये कट गए। इसके बार उन्हें ठगी का पता चला। उन्होंने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, विजयनगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार सेक्टर-11 में रहने वाले सागर शुक्ला और उनके भाई के खाते से ठगों ने 2.50 लाख रुपये निकाल लिए। उनका कहना है कि उनके पास एक लिंक आया था। इसको खोलते ही उनके और उनके भाई के खाते से यह रकम निकाल ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
जीजा का नाम लेकर युवक से ट्रांसफर कराए 50 हजार रुपये
गाजियाबाद। मूलरूप से मुगलसराय के रहने वाले शिशिर कृष्ण से ठगों ने उनके जीजा का नाम लेकर 50 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। उनका कहना है वह फिलहाल मेरठ रोड पर आरकेजीआईटी इंस्टीट्यट के पास रहते हैं। उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने अपना नाम चंद्रशेखर बताया जो उनके जीजा का नाम है। उसने कहा कि उन्हें 50 हजार रुपये की तत्काल जरूरत आ गई है। इस पर उन्होंने उनके बताए खाते में 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। शाम को अपनी मां को यह बात बताई तो उन्होंने इसकी जानकारी जुटाई। पता चला कि उनके जीजा ने फोन किया ही नहीं था। शिशिर कृष्ण ने नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

------
यूपीआई से 64500 रुपये की ठगी, छह बार में निकाली रकम
गाजियाबाद। विजयनगर सेक्टर-9 में रहने वाले सुमित पाल के खाते से साइबर ठगों ने 64500 रुपये निकाल लिए। उनका कहना है कि एक युवती ने उन्हें कॉल किया था। उसने अपना नाम रोशनी बताया था। उसने बैंक खाते की जानकारी लेकर यूपीआई के माध्यम से छह बार में 64500 रुपये निकाल लिए। पहली बार में 25 हजार, दूसरी बार में 13 हजार, फिर 12500 रुपये इसी तरह अन्य ट्रांजेक्शन के जरिये रकम निकाल ली गई। उन्होंने विजयनगर थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, प्रताप विहार सेक्टर-12 में रहने वाली तृप्ति कौशिक के खाते से ठगों ने 45300 रुपये निकाल लिए। उनका कहना है कि उनके मोबाइल पर एक संदेश मिला था। इस संदेश को खोलने पर उनके खाते से रकम निकल गई। उन्होंने इसकी शिकायत साइबर सेल के अधिकारियों से की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed