फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   80 gram panchayats will not be digital to forest department and railway

वन विभाग और रेलवे की वजह से 80 ग्राम पंचायतें नहीं होंगी डिजिटल

Thu, 23 Mar 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 23 Mar 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
80 gram panchayats will not be digital to forest department and railway
डिजिटल वॉलेट - फोटो : demo pic

विज्ञापन

मोदी के  डिजिटल इंडिया के  सपने में कई विभाग से नहीं मिल रही परमिशन बाधा डाल रही है। गाजियाबाद, गढ़ और हापुड़ के 405 ग्राम पंचायतों को ऑनलाइन करने का काम चल रहा है। इनमें से 80 ग्राम पंचायत ऐसे हैं जहां काम शुरू करने के लिए पिछले दो वर्ष में भी कई विभागों की स्वीकृति नहीं मिली है।

बीएसएनएल महाप्रबंधक संजीव त्यागी ने बताया कि हापुड़, गढ़ और लोनी की 80 ग्राम पंचायत ऐसी हैं जहां तक फाइबर बिछाने के लिए कई विभाग रोड़ा बने हुए हैं। अधिकतम ग्राम पंचायतों तक फाइबर केबिल पहुंचाने के लिए वन विभाग, एनएचएआई और रेलवे की ओर से अनुमति न मिलने की वजह से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


जीएम ने बताया कि लोनी ट्रोनिका सिटी तक फाइबर पहुंचाने के लिए एनएचएआई से तो अनुमति मिल चुकी है, जबकि वन विभाग से अभी तक अनुमति नहीं मिली है। जंगल की वजह से गढ़ की 22 ग्राम पंचायत हापुड़ की 27 लोनी के साथ ही अन्य 31 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जिसे डिजिटल करना बीएसएनएल के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 2015 से ही हापुड़, गढ़ और गाजियाबाद के 405 गांवों को डिजिटल इंडिया से जोड़ने का काम चल रहा है। इनमें से अब तक 305 ग्राम पंचायतों तक बीएसएनएल फाइबर बिछने का काम लगभग पूरा हो चुका है। अन्य 10 गांवों में भी अप्रैल तक फाइबर बिछने का काम पूरा हो जाएगा।


बीएसएनएल महाप्रबंधक संजीव त्यागी ने बताया कि 325 ग्राम पंचायतों को तो अप्रैल तक ऑनलाइन कर लिया जाएगा लेकिन 80 ग्राम पंचायतों के लिए अब तक भी विभागों से अनुमति का इंतजार है।

इन ब्लॉक की ग्राम पंचायत होनी है ऑनलाइन
धौलाना, सिंभावली, गढ़, भोजपुर, रजापुर, हापुड़, मुरादनगर और लोनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed