{"_id":"6ad534bff1bf373f080e3e0f","slug":"779-vehicles-fined-in-a-single-day-tinted-films-removed-from-177-cars-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1003836-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एक ही दिन में 779 वाहनों का चालान, 177 गाड़ियों से उतरवाई काली फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एक ही दिन में 779 वाहनों का चालान, 177 गाड़ियों से उतरवाई काली फिल्म
विज्ञापन
गाजियाबाद। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से गाजियाबाद पुलिस ने पूरे शहर में एक व्यापक व सघन अभियान की शुरुआत की है। यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों, शराब की दुकानों के आसपास और सार्वजनिक मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। 17 अक्तूबर को चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले कुल 779 वाहन चालकों पर शिकंजा कसते हुए चालान की कार्रवाई की गई।
अपर पुलिस उपायुक्त (सड़क सुरक्षा व यातायात) वरुण कुमार सिंह के अनुसार, शहर में सुगम व सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है। अभियान के दौरान ब्रीथ एनालाइजर उपकरणों की मदद से वाहन चालकों का परीक्षण किया गया, जिसमें शराब पीकर गाड़ियां चलाते पाए गए 120 चालकों के चालान काटे गए। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग और शराब का सेवन करने वालों को भी सख्त चेतावनी दी गई।
अभियान की मुख्य कड़ी के तहत अवैध रूप से काली फिल्म लगाकर दौड़ रहे चार पहिया वाहनों पर त्वरित कार्रवाई देखने को मिली। चेकिंग टीमों ने 177 गाड़ियों को रोककर मौके पर ही उनकी काली फिल्म उतरवाई और नियमानुसार जुर्माना लगाया। इसके अतिरिक्त, बिना नंबर प्लेट के चल रहे 200 वाहनों और दोपहिया पर खतरनाक तरीके से ट्रिपल राइडिंग करने वाले 282 वाहन चालकों का भी चालान किया गया।
विज्ञापन
कार्रवाई का पूरा ब्योरा:
कुल वाहन चालान : 779
ड्रंक एंड ड्राइव (शराब पीकर वाहन चलाना): 120 चालान
बिना नंबर प्लेट वाले वाहन : 200 चालान
ट्रिपल राइडिंग (दोपहिया पर तीन सवारी): 282 चालान
अवैध काली फिल्म का प्रयोग: 177 चालान