फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   7.75 lakh rupees were cheated from a woman by luring her with one lakh dollars

Ghaziabad News: एक लाख डाॅलर का लालच देकर महिला से ठग लिए 7.75 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
7.75 lakh rupees were cheated from a woman by luring her with one lakh dollars
गाजियाबाद। ठगी के लिए रोज नई तिकड़म आजमा रहे साइबर ठगों का एक और हथकंडा सामने आया है। खुद को अमेरिका में रहने वाला बताकर शातिर ने शहीदनगर निवासी निशा से कहा कि वह उन्हें बहन बनाना चाहता है। इसके बाद उनके साथ 7.75 लाख की ठगी कर ली। इसके लिए उन्हें उपहार में एक लाख डाॅलर देने का लालच दिया।
विज्ञापन

निशा ने बताया कि अपना नाम अमन बताते हुए ठग ने कॉल कर कहा कि उसका इस दुनिया में कोई भी नहीं है। यदि वह उसका ये प्रस्ताव स्वीकार करेंगी तो उसे अच्छा लगेगा। इस तरह की बात सुनकर उन्हें उस पर दया आ गई। उन्होंने अमन से आगे बातचीत करनी शुरू कर दी। अगले दिन उनके पास फोन आया। ठग ने कहा कि वह भारत आना चाहता है। उसके पास बहुत ज्यादा संपत्ति है। वह उन्हें एक लाख डाॅलर उपहार में देने के लिए लेकर आ रहा है।
विज्ञापन

12 अगस्त को शातिर ने फिर कॉल की और कहा कि वह 13 अगस्त को मुंबई पहुंच जाएगा। उसने विश्वास दिलाने के लिए एयरपोर्ट के फोटो उनको भेजे। अगले दिन शातिर ने मुंबई एयरपोर्ट का फोटो भेजा और कुछ देर बाद कॉल कर कहा कि उसे सीबीआई ने रोक लिया है। ज्यादा रकम होने की वजह से वह पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोड़ने के लिए उसने अधिकारियों से बात की है तो वह रुपयों की मांग कर रहे हैं। उसकी बातों में आकर निशा ने 11 बार में कुल 7.45 लाख की रकम भेज दी। इसके बावजूद भी निशा को बार बार फोन करके और रकम भेजने को कह रहा था, लेकिन उनके पास और पैसा नहीं था। जब उसे लगा तो उसको और पैसा मिलने वाला नहीं है तो उसने संपर्क तोड़ दिया।

इस बारे में एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि इस तरह की कॉल पर भरोसा करना पूरी तरह गलत है। ऐसे लोगों से ही बात ही नहीं करनी चाहिए, जिनको आप जानते न हों। इस केस में खाता फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है।



मिस्ट्री बॉक्स के चक्कर में गंवा दिए 16.92 लाख
वेव सिटी काजीपुरा निवासी शैलेंद्र चौधरी काे यूट्यूब पर एक एप्लीकेप्शन का विज्ञापन देखकर एप डाउनलोड करना महंगा पड़ गया। उन्होंने एप पर मिस्ट्री बाॅक्स ऑर्डर किया। इसके बदले उन्होंने 16.92 लाख रुपये 15 बार में दिए गए खाताें में ट्रांसफर कर दिए, लेकिन उनको न तो सामान की डिलीवरी मिली और न ही पैसा वापस मिला। जिन नंबरों पर पहले उनकी बात हो रही थी, उन्होंने बात करना बंद कर दिया। बाद में पता चला है कि उन्होंने विज्ञापन देकर ठगों का एप डाउनलोड कर लिया था। अब मामले में उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed