फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   769 candidates cleared the run on the third day; four fainted.

Ghaziabad News: तीसरे दिन 769 अभ्यर्थियों ने पास की दौड़, चार बेहोश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
769 candidates cleared the run on the third day; four fainted.
गाजियाबाद। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के तहत 47वीं वाहिनी पीएसी परिसर में सोमवार को हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के दौरान चार अभ्यर्थी दौड़ते हुए गिरकर बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। तीसरे दिन 769 अभ्यर्थियों ने दौड़ पास की।
विज्ञापन

भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा के लिए 877 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिसमें 838 शामिल हुए। इनमें से 769 ने तय समय सीमा में दौड़ पूरी कर सफलता हासिल की, जबकि 69 अभ्यर्थी असफल रहे और 39 गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

मैदान में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पेयजल, ओआरएस और प्राथमिक चिकित्सा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कड़ी सुरक्षा और पारदर्शी व्यवस्था के बीच परीक्षा संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम राजेंद्र कुमार शुक्ला, चिकित्साधिकारी डॉ. नरेश पाल सिंह, एसीपी धर्मेंद्र कुमार और सैन्य सहायक गोपाल सिंह ने व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की। इस दौरान 47वीं वाहिनी की सेनानायक चारू निगम, डीसीपी मुख्यालय बलवंत कुमार चौधरी, उपसेनानायक बीएस वीर कुमार और एडीसीपी प्रोटोकॉल राजेश कुमार पाण्डेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed