फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   76 samples of water failed in two months, most of the plants

Ghaziabad News: दो महीने में पानी के 76 नमूने हुए फेल, अधिकांश प्लांट के

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
76 samples of water failed in two months, most of the plants
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

गाजियाबाद। दो महीने में 76 स्थानों से लिए गए पानी के नमूने जांच में पीने योग्य नहीं मिले हैं। अधिकांश नमूने पानी के प्लांट से लिए गए हैं। कई स्थानों पर पानी में बैक्टीरिया भी मिला है। जून में 187 नमूने लिए गए थे। उसमें 36 फेल हुए हैं, जबकि जुलाई में अब तक 194 नमूने लिए गए, जिसमें से 40 नमूने फेल पाए गए।
जिला सर्विलांस अधिकारी (डीएसओ) डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि जिन स्थानों के पानी के नमूने जांच में फेल पाए गए, उन्हें नोटिस देने के साथ ही एक सप्ताह बाद दोबारा जांच की गई थी। अधिकांश स्थानों पर पानी की गुणवत्ता में सुधार किया गया लेकिन कई स्थानों पर कोई सुधार नहीं हुआ। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रशासन को पत्र भेजा गया है। डीएसओ का कहना है कि सबसे गंभीर बात है कि पानी के अधिकांश प्लांटों के नमूने फेल पाए जा रहे हैं। एक प्लांट से 500 से एक हजार स्थानों पर पानी की आपूर्ति की जाती है। प्लांट से जिन स्थानों पर पानी की आपूर्ति होती है, वहां भी लोगों के रोगों की चपेट में आने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन




20 लीटर पानी में एक गोली क्लोरीन की मिलाएं
एमएमजी अस्पताल के फिजिशियन डॉ. आलोक रंजन का कहना है कि अगर प्लांट से भी पानी मंगवाया जा रहा है, तब भी उसमें क्लोरीन की गोली जरूर डालें। इससे डायरिया और पेट संबंधी अन्य रोग होने की आशंका कम हो जाएगी। उन्होंने बताया कि नल से आने वाले पानी को उबालकर ठंडा करके पीये। संभव हो तो फिल्टर का प्रयोग करें या फिर 20 लीटर पानी में क्लोरीन की एक गोली जरूर डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन



बढ़ रही है मरीजों की संख्या

एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज चतुर्वेदी का कहना है कि गंदा पानी पीने के कारण प्रत्येक उम्र के लोगों में पेट से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही हैं। अस्पताल में प्रतिदिन 400 से अधिक मरीज पेट से संबंधित बीमारियों का इलाज कराने आ रहे हैं। इनमें से 50 से 60 मरीजों में डायरिया की पुष्टि हो रही है।



पांच वर्षों में पानी की जांच की स्थिति

वर्ष नमूने फेल

2023 अब तक 874 208
2022 1045 302
2021 394 114

2020 212 64

2019 439 128


इन स्थानों से लिए गए थे नमूने

दुर्गा इंडस्ट्रियल एरिया, ट्रॉनिका सिटी
साजिद अंसारी पानी प्लांट, शहीदनगर

नवीन चौधरी पानी प्लांट, नेहरू नगर

सतेंद्र पानी प्लांट, भोपुरा
आयुष पानी प्लांट, नंदग्राम

डीएस डोसा फैक्ट्री, राजेंद्र नगर
खड़क सिंह ढाबा, राजनगर एक्सटेंशन
अग्रवाल हाइट वाटर टैंक राजनगर एक्सटेंशन
रोटी-मसाला रेस्टोरेंट गोविंदपुरम
मुस्तकीम वाटर प्लांट गुलजार कालोनी
शहीद बेकरी पप्पू कालोनी
समर वाटर सप्लाई नंदग्राम
दीक्षा वाटर प्लांट जागृति विहार
जेएम रॉयल पार्क फार्म हाउस रामप्रस्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed