फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   75 thousand rupees were cheated by telling that there was valuable stuff in the parcel

Ghaziabad News: पार्सल में कीमती सामान बताकर 75 हजार रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
75 thousand rupees were cheated by telling that there was valuable stuff in the parcel
गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम क्षेत्र में पार्सल छुड़ाने के नाम पर अमित कुमार से 75 हजार रुपये की ठगी हो गई। ठग ने पार्सल में कीमती सामान होने की बात कहते हुए जीएसटी जमा करने का झांसा दिया था। मामले में अमित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमित कुमार ने बताया कि उनके पास अज्ञात नंबर से फोन आया था। बात करने वाले ने कहा कि उनका पार्सल आया है। जिसमें कीमती सामान है। पार्सल की डिलीवरी तब होगी, जब वह सामान पर लगने वाली 75 हजार की जीएसटी जमा कर देंगे। आरोपी ने उनको एक नंबर भेज दिया, जिसमें उन्होंने 75 हजार रुपये जमा कर दिए। इसके बाद उसने संपर्क तोड़ दिया। इसके बाद न ही कोई पार्सल उनके पास आया। मामले में उन्हाेंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसीपी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि जिस खाते में रकम ट्रांसफर हुई है, वह बुलंदशहर की बैंक शाखा में संचालित है। आरोपी की पहचान कर उसको गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

12 लाख नहीं लौटाए, दे रहे धमकी
गाजियाबाद। सदरपुर के प्रवीण कुमार से जानकारों ने 12 लाख रुपये दो माह के लिए उधार लिए थे। अब वह रुपये लौटाने से मना कर रहे हैं और उनको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामले में पुलिस ने उपेंद्र व आशीष सिराेही के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण कुमार ने बताया कि उनकी जान पहचान उपेंद्र सिरोही व उसके बेटे आशीष से थी। उन्होंने खुद को एक कंपनी का निदेशक बताया था। आरोपियों ने उनसे 12 लाख रुपये दो माह के लिए उधार लिए थे। दो माह का समय बीतने के बाद आरोपी उनसे कहने लगे कि पैसा लौटाने में थोड़ा समय और लगेगा। मार्च में उन्होंने अपनी सख्त जरूरत बताकर पैसा मांगा तो उन्होंने पैसा लौटाने से मना कर दिया। अब वह उनको जान से मारने की धमकी देने लगे। बाद में पता चला कि दोनों पिता-पुत्र पर बुलंदशहर समेत कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। वह पेशेवर अपराधी हैं। कई लोगों को पहले भी इसी तरह ठग चुके हैं। एसीपी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता से लेनदेन के साक्ष्य मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed