फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   74 thousand rupees cheated from an elderly person by pretending to be adg officer in ghaziabad

डीपफेक वीडियो: ADG बताकर बुजुर्ग से ठगे 74 हजार, पहले आई न्यूड कॉल; फिर अफसर बन बोला- पैसे दो वरना जाओगे जेल

Thu, 30 Nov 2023 07:13 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 30 Nov 2023 07:13 PM IST
सार

हरसांव गांव के 75 वर्षीय बुजुर्ग अरविंद शर्मा ने बताया कि उन्होंने पहली बार स्मार्टफोन लिया था। उसमें फेसबुक एकाउंट बनाकर लॉग इन किया तो अनजान नंबर से कॉल आई। पहली बार में कॉल कट गई तो फिर वीडियो कॉल आई। उसमें नग्न महिला दिख रही थी। 

विज्ञापन
74 thousand rupees cheated from an elderly person by pretending to be adg officer in ghaziabad
गाजियाबाद में सामने आया डीपफेक वीडियो का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के गोविंदपुरम के हरसांव गांव में बुजुर्ग अरविंद शर्मा से ठग ने डीप फेक वीडियो के जरिये कॉल कर 74 हजार की ठगी कर ली। कॉलर ने खुद को एडीजी बताकर उनको जेल जाने का भय दिखा था। वीडियो की जांच करने पर पता चला कि ठग ने रिटायर्ड एडीजी प्रेम प्रकाश की बोलती हुई वीडियो को एडिट कर बुजुर्ग को ठगा था। मामले में कविनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ठगों ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का उपयोग करके बुजुर्ग से धोखाधड़ी किए जाने की आशंका लग रही है।

विज्ञापन

हरसांव गांव के 75 वर्षीय बुजुर्ग अरविंद शर्मा ने बताया कि उन्होंने पहली बार स्मार्टफोन लिया था। उसमें फेसबुक एकाउंट बनाकर लॉग इन किया तो अनजान नंबर से कॉल आई। पहली बार में कॉल कट गई तो फिर वीडियो कॉल आई। उसमें नग्न महिला दिख रही थी। इसको उन्होंने काट दिया। इसके बाद दोबारा वाट्सएप पर वीडियो कॉल आई, जिसमें बात करने वाले ने खुद को एडीजी बताया। वह कह रहा था कि उसने महिला से अश्लील बातें की हैं, उसको अब जेल जाना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह सुनकर वह डर गए। इसके बाद कहा कि जान बचानी है तो एक लाख रुपये तत्काल ट्रांसफर कर दो, मैं इस मामले को निपटवाता हूं। बदनामी के डर से उन्होंने 74 हजार रुपये दिए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। ठग ने दोबारा उनको कॉल कर और रकम की मांग की। इसके बाद बुजुर्ग तनाव में आ गए। 

विज्ञापन

बुजुर्ग ने अपनी बेटी मोनिका से इसका जिक्र किया तो उन्होंने नंबर पर कॉल कर सवाल किए तो उसने फोन काट दिया। इसकी उन्होंने दूसरे फोन से वीडियो बना ली। जानकारी करने पर पता चला कि पुलिस अधिकारी की वर्दी में जो शख्स होट हिलाते हुए दिख रहे हैं, वह रिटायर्ड एडीजी प्रेमप्रकाश की है। इसके बाद मामले में मोनिका ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 

एसपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। लग रहा है कि ठगों ने वीडियो बनाने में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक का इस्तेमाल किया है। इसमें होट हिलाते हुए और फोटो वीडियो पर किसी का भी चेहरे दिखाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed