{"_id":"5bbce8cc867a55284d2ee680","slug":"71539107020-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरजा स्वदेशी फाइटर जेट ‘तेजस’, दुश्मनों के उड़ाएगा होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरजा स्वदेशी फाइटर जेट ‘तेजस’, दुश्मनों के उड़ाएगा होश
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरजा स्वदेशी फाइटर जेट ‘तेजस’, दुश्मनों के उड़ाएगा होश
गाजियाबाद। भारतीय वायु सेना दिवस परेड में स्वदेशी हल्का लड़ाकू विमान तेजस खूब गरजा। आसमान में करीब 10 मिनट तक हैरतअंगेज करतब कर रोमांच से भर दिया। तेजस की कमान थामे ग्रुप कैप्टन समरत धनकड़ ने आसमान में कई करतब कर फाइटर जेट की क्षमताओं का प्रदर्शन करने के साथ दुश्मनों को कड़ा संदेश दिया। तेजस की कम रेडियस में घूमने और आसमान में शेर की तरह दहाड़ने की खासियत ने लोगों का दिल जीत लिया।
एयरफोर्स दिवस से एक माह पहले ही तेजस ने 20 हजार फीट की ऊंचाई पर आसमान में ईंधन भरने के परीक्षण में भी सफलता हासिल की थी। तेजस की बदौलत ही भारत ने आसमान में ईंधन भरने वाले देशोें के विशिष्ट समूह में जगह बनाई थी। सोमवार को हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर एयरफोर्स डे परेड के बाद हुए एयर फ्लाई शो में करीब सवा दस बजे तेजस ने आसमान पर जलवा बिखेरना शुरू किया। तेजस ने एयर शो में मंच के सामने से शुरुआत इनिशियल वर्टिकल टेकऑफ से की। फिर आसमान में लूट वर्टिकल फॉरमेशन, स्पिन, स्लो मोशन के साथ एयर चीफ को सैल्यूट करने के फॉरमेशन का प्रदर्शन किया। वहीं वर्टिकल लूप के जरिये 8 का सिंबल बनाकर सभी को अचंभित कर दिया।
लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस की खूबियां
भारत का पहला स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस अपने दमखम का दुबई और बहरीन में हुए अंतर्राष्ट्रीय एयर शो में प्रदर्शन कर चुका है। यह मल्टी रोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट फाइटर जेट अपने में कई खूबियों को समेटे हुए हैं। तेजस एयरक्राफ्ट की सर्वाधिक स्पीड 1.6 मैक है। 2000 किमी की रेंज को कवर करने वाले तेजस का अधिकतम थ्रस्ट 9163 केजीएफ है। इसमें ग्लास कॉकपिट, हैलमेट माउंटेड डिस्प्ले, मल्टी मोड रडार, कम्पोजिट स्ट्रक्चर और फ्लाई बाई वायर डिजिटल सिस्टम जैसे आधुनिक फीचर हैं। इस जेट पर दो आर-73 एयर-टू-एयर मिसाइल, दो 1000 एलबीएस क्षमता के बॉम्ब, एक लेजर डेजिग्नेशन पोड और दो ड्रॉप टैंक्स हैं।
विज्ञापन
सुखोई, मिग-21 और ग्लोब मास्टर की दिखी धमक
वायु सेना दिवस पर ताकतवर सुखोई-30 एमकेआई, मिग-29, सी-17 ग्लोब मास्टर, हरक्यूलिस विमानों की गरज सुनने को मिली। सुखोई एमकेआई 30 ने मंच के सामने से वर्टिकल चार्ली फारमेशन कर समां बांध दिया। सी-17 ग्लोब मास्टर ने सुखोई विमानों के साथ आसमान में उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं, सी-130जे हरक्यूलिस विमानों ने मंच के बिल्कुल सामने से गुजरकर शानदार नजारा प्रस्तुत किया।
सूर्यकिरण, सारंग और विंटेज विमानों ने भी खींचा ध्यान
सूर्यकिरण विमानों, सारंग हेलीकॉप्टर के साथ विंटेज विमानों ने लोगों का ध्यान खींचा। एयर शो की शुरुआत में विंटेज एयरक्राफ्ट टाइगर मोथ और हारवर्ड विंटेज एयरक्राफ्ट ने लोगों को 50 दशक पीछे पहुंचा दिया। वहीं सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम और सूर्यकिरण विमानों के आसमान में हैरतअंगेज करतबों ने दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया।