{"_id":"5a8da95b4f1c1b641f8b6f31","slug":"71519233371-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुमाइश मैदान के बाहर ठेके को लेकर पालिका-प्रशासन में ठनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुमाइश मैदान के बाहर ठेके को लेकर पालिका-प्रशासन में ठनी
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नुमाइश मैदान के बाहर ठेके को लेकर पालिका-प्रशासन में ठनी
बुलंदशहर।
नगर पालिका और प्रशासन के बीच पालिका की जमीन पर दुकानों के ठेके को चल रहा विवाद बढ़ता जा रहा है। नगर पालिका अफसरों ने ठेके के लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगे हैं। वहीं, प्रशासनिक अफसर जमीन पर ठेका उठाने को पूरी तरह से गलत बताते हुए कार्रवाई के लिए तैयार हैं।
जिला प्रदर्शनी के दौरान ठेकेदार द्वारा केंद्रीय विद्यालय के सामने नगर पालिका की सड़क पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों से भी वसूली की जाती रही है। अबकी बार इसको लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाते हुए जमीन का ठेका खुद उठाने के आदेश जारी किए थे। लेकिन प्रशासनिक अफसरों ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए ठेका उठाने को पूरी तरह से गलत बताया था। अब नगर पालिका अध्यक्ष ने मामले को आगे बढ़ाते हुए पालिका की जमीन पर दुकानें लगाने के लिए टेंडर विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगे हैं। वहीं प्रशासनिक अफसर अब न खुद दुकान लगाने और न ही ठेका जारी होने देने की बात कर रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग ने वर्ष 1999 का हवाला देते हुए कहा कि उस समय भी नगर पालिका द्वारा अपनी जमीन पर नुमाइश के लिए ठेका उठाया गया था। इसलिए इस बार फिर ठेका जरूर उठाया जाएगा।
वर्जन
न तो नुमाइश का ठेकेदार और न ही नगर पालिका का ठेकेदार उस जमीन पर दुकानें लगवाएगा। डीएम के आदेश पर जमीन को पूरी तरह खाली रखा जाएगा।
- हिमांशु गुप्ता, मजिस्ट्रेट एवं नुमाइश कमेटी के प्रमुख मंत्री