{"_id":"5a7847dd4f1c1bff388b6720","slug":"71517832157-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को बंधक बना मिश्री से भरा कैंटर लूटा, मेरठ से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को बंधक बना मिश्री से भरा कैंटर लूटा, मेरठ से बरामद
Updated Mon, 05 Feb 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालक को बंधक बना मिश्री से भरा कैंटरलूटा, मेरठ से बरामद
गाजियाबाद/मेरठ। थाना सिहानी गेट क्षेत्र में ड्राइवर को बंधक बनाकर छह बदमाशों ने शनिवार देर रात मिश्री से भरा कैंटर लूट लिया। लूटे गए कैंटर को पुलिस ने जीपीएस के जरिए तलाशकर तीन घंटे बाद ही लिसाड़ीगेट (मेरठ) से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
कैंटर चालक संजीव (38) निवासी सीलमपुर, दिल्ली ने बताया कि शनिवार देर रात करीब पौने दो बजे कैंटर में 300 बोरे मिश्री (50 किलो का एक बोरा) भरकर मोदीनगर शुगर मिल से दिल्ली के लिए चला था। राजनगर एक्सटेंशन के पास दूसरे कैंटर में सवार होकर आए छह बदमाशों ने उसके कैंटर में साइड मारी और फिर उसके कैंटर को रुकवा लिया। गाड़ी गलत तरीके से चलाने का आरोप लगाकर धमकाया और दोनों ओर की खिड़की खोलकर उसे बंधक बना लिया। उसके बाद बदमाश मिश्री से भरे कैंटर को मेरठ की तरफ लेकर भाग निकले।
बदमाशों ने चालक संजीव के हाथ-पैर बांधकर भोजपुर थाना क्षेत्र के जंगल में फेंक दिया। चालक ने किसी तरह खुद को बंधनमुक्त कराकर भोजपुर थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। यही से उसने कैं टर मालिक किशन चंद सेठी को भी लूट की जानकारी दी। कैंटर में जीपीएस लगा था। पुलिस ने जांच की तो उसकी लोकेशन लिसाड़ीगेट क्षेत्र में मिली। भोजपुर और मेरठ पुलिस के सीओ दिनेश शुक्ला, एसओ लिसाड़ीगेट मोहम्मद असलम ने लिसाड़ीगेट क्षेत्र में यूपी-100 की पांच गाड़ियों के साथ घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन
समर गार्डन तिराहे पर जैसे ही पुलिस ने कैंटर को रोकने की कोशिश की तो आरोपी चालक आबिद ने एसओ मोहम्मद असलम पर कैं टर चढ़ाने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर कैंटर को रोक लिया। जांच की तो उसमें मिश्री के बोरे नहीं मिले। पुलिस ने मौके से आरोपी आबिद निवासी शालीमार गार्डन को गिरफ्तार कर लिया। लूट में आबिद का भाई आरिफ और तीन अन्य बदमाश शामिल थे। पुलिस ने बताया कि आबिद ने खुद को सपा कार्यकर्ता बताया है। पुलिस ने आबिद के पिता को भी हिरासत में ले लिया है। बाद में मोदीनगर, सिहानीगेट और गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंच गई। एसओ लिसाड़ीगेट ने बताया कि लूट का मुकदमा सिहानीगेट थाने में दर्ज हुआ है।
--
घर में रखे थे मिश्री के 118 बोरे
सीओ कोतवाली ने बताया कि आबिद ने कुछ माल अपने घर में रख लिया था। पुलिस ने घर पर छापा मारा तो वहां मिश्री के 118 बोरे मिले, जबकि अन्य बोरे नूरनगर पुलिया के पास गाड़ी में भरकर रख दिए थे। पुलिस ने बोरों से भरी गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। कैंटर में करीब साढ़े सात लाख रुपये की मिश्री बताई गई थी।