{"_id":"663d58ad89fe6c394b025874","slug":"710-lakh-cheated-in-the-name-of-investment-in-the-company-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-372622-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कंपनी में निवेश के नाम पर 7.10 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कंपनी में निवेश के नाम पर 7.10 लाख ठगे
विज्ञापन
गाजियाबाद। कंपनी में निवेश कर मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने इंदिरापुरम के रहने वाले गौरव चौधरी से 7.10 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने 10 गुना तक मुनाफे का झांसा देकर ठगी की। मामले में उन्होंने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
गौरव ने शिकायत में पुलिस को बताया है कि वह एक टेलीग्राम ग्रुप में जुड़े। जहां उन्हें एक्सचेंज के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान उन्हें गोल्ड व ऑयल बाजार में निवेश के बारे में बताया गया। कंपनी सिंगापुर की बताई गई और 10 फीसदी तक का मुनाफा देने की बात कही। धीरे-धीरे निवेश कराकर उनसे कई बार में 7.10 लाख रुपये ले लिए। रकम वापस नहीं मिली तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। एडीसीपी अपराध का कहना है कि मामले में ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है।