फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   6.72 lakh cheated by showing fear of closure of task and card on Telegram

Ghaziabad News: टेलीग्राम पर टास्क और कार्ड बंद होने का डर दिखाकर 6.72 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
6.72 lakh cheated by showing fear of closure of task and card on Telegram
कौशांबी। थाना क्षेत्र में दो लोगों से टेलीग्राम पर टास्क कराने और इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र में डेबिट कार्ड बंद होने का डर दिखाकर तीन लोगों से 6 लाख 72 हजार रुपये की ठगी हुई है। तीनों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


शक्तिखंड में रहने वाले अमित शर्मा ने शिकायत दी कि 29 जून को फोन पर बैंक का डेबिट कार्ड बंद होेने का मैसेज आया था। 30 जून को अनजान नंबर से व्यक्ति की कॉल आई। शातिर ने उन्हें झांसा दिया कि उसके पास उनका कार्ड, पंजीकृत मेल आईडी और मोबाइल नंबर है। उसने एक लिंक भेजकर उसे क्लिक करने के लिए कहा। आरोप है कि लिंक खोलते ही शातिर ने उनके खाते से कई बार में एक लाख 30 हजार 98 रुपये ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन

उन्होंने इंदिरापुरम थाने में ठगी का मुकदमा दर्ज कराया। दूसरे मामले में वैशाली के रितेश राज ने शिकायत दी कि 25 मई को उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। उसमें अलग-अलग टास्क कराकर कुल एक लाख 92 हजार 632 रुपये जमा करा लिए। बाद में उन्हें ठगी का पता चला। इनके अलावा वैशाली सेक्टर-4 की निवासी अंकिता ने पुलिस को बताया कि तीन जून की सुबह दस बजे करीब उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। उसमें उन्हें एक ऑनलाइन वेबसाइट में पार्ट टाइम नौकरी का झांसा दिया गया। साइबर ठगों ने कई बार में अलग-अलग बहाने से तीन लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए, जब उन्होंने निवेश की रकम और मुनाफा मांगा तो उसने फोन बंद कर दिया। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि इंदिरापुरम और कौशांबी थाने में ठगी का मुकदमा दर्ज कर टीम तीनों खातों से हुई ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed