फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   67 thousand snatched in the name of getting a bike

Ghaziabad News: बाइक दिलाने के नाम पर 67 हजार हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
67 thousand snatched in the name of getting a bike
गाजियाबाद। विजयनगर में एक बाइक के शोरूम पर कार्यरत सेल्समैन अनस ने इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त कर्मचारी मनोज कुमार से बाइक दिलाने के नाम पर 67 हजार रुपये हड़प लिए। आरोप है कि जब वह शोरूम पर बाइक लेने पहुंचे तो शोरूम मालिक ने सेल्समैन के फरार होने की बात कहकर टाल दिया। मामले में उन्होंने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर स्थित कबूलपुरा मीरापुर के रहने वाले मनोज कुमार पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मुजफ्फरनगर के सनातन धर्म इंटर कॉलेज मीरापुर के सेवानिवृत्त कमचारी हैं। उनका बेटा नोएडा में नौकरी करता है। उसे बाइक की जरूरत थी तो वह 13 जून को बाइक दिलाने के लिए विजयनगर स्थित एक बाइक के शोरूम पर गए। जहां सेल्समैन अनस ने बाइक की कोटेशन बनाकर दी। इसके बाद उसने बुकिंग के नाम पर एक हजार रुपये लिए और 19 हजार रुपये क्यूआर कोड के जरिये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए।
विज्ञापन

14 जून को उसने कंपनी के फोन नंबर से उन्हें कॉल किया और कहा कि यदि 30 हजार रुपये अभी ऑनलाइन भुगतान करेंगे तो 1400 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल जाएगी और बाइक दोपहर साढ़े 12 बजे लेने आ जाएं। उन्होंने रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब वह बाइक लेने शोरूम पहुंचे तो अनस शोरूम के बाहर आ गया और कहा कि आपने जो रंग पसंद किया है। उस रंग की बाइक शोरूम में नहीं है। दूसरे शोरूम से मंगाई जा रही है। इसके बाद उसने 17 हजार रुपये और ट्रांसफर करा लिए। शाम को जब बाइक नहीं मिली तो वह शोरूम प्रबंधक से मिले तो उन्हें बताया गया कि अनस फरार हो गया है। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed