फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   65.38 lakh was grabbed by setting up a committee in the name of kitty party

Ghaziabad News: किट्टी पार्टी के नाम पर कमेटी डाल 65.38 लाख हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
65.38 lakh was grabbed by setting up a committee in the name of kitty party
गाजियाबाद। कविनगर के अवंतिका विहार में किट्टी पार्टी के नाम पर कमेटी डालकर 65.38 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामले सामने आया है। मामले में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रोहताश कुमार की पत्नी बबीता ने यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर नेत्रपाल, उनकी पत्नी अनिता उर्फ नीतू और अनिता की सहयोगी महिला नेहा के खिलाफ कविनगर थाने में केस दर्ज कराया है। केस एंटी फ्रॉड सेल की जांच के बाद दर्ज किया गया है। नेत्रपाल कैराना थाने में तैनात हैं। बबीता का कहना है कि पांच साल पहले गोविंदपुरम में अनीता उर्फ नीतू से उनकी मुलाकात हुई थी। उन्होंने बताया कि नीतू एक हजार रुपये की 15 माह की कमेटी चलाती थी। हर माह किट्टी पार्टी आयोजित कर लकी ड्रा निकलती थी। ड्रा में नाम आने पर उसे रकम देकर उसकी किस्त नहीं देनी होती थी। उन्होंने 170 कमेटी डालीं। जिसमें अपने रिश्तेदारों से भी पैसे डलवाए। सभी कमेटी में पूरे 15-15 हजार रुपये डालने के बाद भी पैसे नहीं दिए गए। कई महीनों तो जमा कराए गए उनके 25 लाख रुपये व उनके परिचित व रिश्तेदारों के जमा कराए गए लोगों के 40 लाख रुपये नीतू ने हड़प लिए। आरोप है कि पैसे मांगने नीतू के पति पुलिस में होने की बात कहकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। मामले में उन्होंने पुलिस से कई महीने पहले शिकायत की अब आकर मामले में केस दर्ज हुआ है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed